फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमी को नहीं मिली टीम में जगह, इन 11 खिलाड़ियों के साथ फाइनल का टिकट कटाने उतरी टीम इंडिया

Tue, 09 Jul 2019 04:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 09 Jul 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Team India Playing XI against New Zealand Semi Final match
इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी है टीम इंडिया - फोटो : Amar Ujala

टीम इंडिया विश्व कप 2019 का खिताब अपने नाम करने से महज दो कदम दो दूर है। सेमीफाइनल में आज मैनचेस्टर के मैदान पर वो न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में मात्र एक मैच गंवाकर टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर है, जबकि कीवी टीम चौथे पायदान पर बनी हुई है। इस अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ भारत आज सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरा है और किसे जगह मिली है आज अंतिम 11 में।

World Cup 2019: Team India Playing XI against New Zealand Semi Final match
रोहित शर्मा- केएल राहुल - फोटो : social Media

ओपनर्स

टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर है। टीम को रोहित से आज बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित इस टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। रोहित ने अब तक रिकॉर्ड चार शतक की मदद से 647 रन बनाए हैं।

World Cup 2019: Team India Playing XI against New Zealand Semi Final match
विराट कोहली - फोटो : social Media

मिडिल ऑर्डर

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विराट ने लगातार पांच अर्धशतक जड़े हैं। इस मैच में विराट को जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर टीम के लिए अधिक रन बनाने होंगे। आज दिनेश कार्तिक को एक बार फिर मौका दिया गया है। नंबर चार पर यही अपना खेल दिखाते नजर आएंगे। ऋषभ पंत को एक बार फिर से अंतिम 11 में मौका मिला है। आज के मुकाबले में टीम उनसे उम्मीद करेगी वह तेजी से कुछ रन बटोरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Team India Playing XI against New Zealand Semi Final match
एम एस धोनी - फोटो : social Media

विकेटकीपर

एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम बल्लेबाजी की कमान होगी। मौजूदा विश्व कप में धोनी की धीमी पारी की खूब आलोचना हुुई थी। ऐसे में उनके बल्ले से तेजी से रन निकले, ये उनके फैंस भी देखना चाहते हैं। एक और खास बात यह है कि एक बार फिर से टीम चार विकेटकीपर्स (केएल राहुल, धोनी, कार्तिक और पंत) के साथ टीम में उतरी है।

विज्ञापन
World Cup 2019: Team India Playing XI against New Zealand Semi Final match
रविंद्र जडेजा - फोटो : social Media

ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या आज फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों के साथ मैदान पर कमाल करते नजर आएंगे। उनके साथ आज रवींद्र जडेजा एक बार फिर मौका मिला है। स्पिन की जिम्मेदारी उनके कंधे पर भी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed