इस विश्व कप में बारिश के कारण अब तक चार मैच रद्द हो चुके हैं। नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच इसका ताजा उदाहरण है। नॉटिंघम में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो पाया।लीग मैचों में बारिश से धुलने वाले मैचों के बाद दोनों टीमों में 1-1 अंक बांटा जा रहा है।
लीग मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। लगातार बारिश की वजह से रद्द हो रहे मैचों के बाद सेमीफाइनल की गुत्थी उलझ जाएगी।लेकिन आखिरी राउण्ड में कई चीजें बदलेगी। आईसीसी ने इसके लिए तमाम तरह के नियमों की जानकारी भी दी है। इन नियमों से बारिश की स्थिति में सेमीफाइनल और फाइनल में किस तरह से टीमों को फायदा मिलेगा, आइए बताते हैं आपको।
2 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social Media
सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला टाई रहने की स्थिति में सुपर ओवर से मैच का परिणाम निकाला जाएगा। लीग मैचों में यह नियम लागू नहीं है।
अंक तालिका में बराबर के अंक होने की स्थिति में
3 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social Media
अंक तालिका में बराबर के अंक रहने की स्थिति में लीग मैचों में जीते गए मैच, नेट रनरेट, हेड टू हेड मैचों के नतीजे और टूर्नामेंट से पहले टीमों की स्थिति के बारे में जानने के बाद, जो टीम बेहतर होगी वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएगी।
रिजर्व डे
4 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social Media
सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यदि सेमीफाइनल और फाइनल बारिश की वजह से धूल जाता है, तो मुकाबला अगले दिन खेला जा सकेगा। हालांकि लीग मैचों में रिजर्व डे की व्यवस्था नहीं है। सेमीफाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं खेला जा सका तो लीग मैचों में जो भी टीम अंक तालिका में ऊपर रहेगी, उसे फाइनल के लिए क्वालिफाई माना जाएगा।
फाइनल के दोनों दिन बारिश हुई तो?
5 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social Media
विश्व कप के फाइनल के दोनों दिन अगर बारिश से फाइनल धूल गया, तब-ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विश्व कप का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। 2002 की चैम्पियंस ट्रॉफी के दोनों दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाया था। तब भारत और श्रीलंका दोनों को विजेता घोषित किया गया था।