{"_id":"5d03a58d8ebc3e38ee56fcd5","slug":"world-cup-2019-sourav-ganguly-provides-solution-to-stop-further-rain-washouts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली ने निकाला बारिश का तोड़, महज 10 मिनट में शुरू हो सकता है मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली ने निकाला बारिश का तोड़, महज 10 मिनट में शुरू हो सकता है मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 14 Jun 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ल्ड कप 2019 में बारिश का खेल लगातार जारी है। गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड का नॉटिंघम में होने वाला मुकाबला भी बारिश में धुल गया। यहां तक कि टॉस तक नहीं हो सका। ऐसे में आईसीसी की जमकर आलोचना हो रही है।
2 of 5
ICC
- फोटो : social Media
सवाल उठ रहे हैं कि आईसीसी ने इस मसले पर पहले क्यों नहीं सोचा? विश्व कप के आयोजन का समय फिक्स करते समय मौसम का आकलन क्यों नहीं किया? इस तरह के तमाम सवाल आईसीसी पर उठाए जा रहे हैं।
3 of 5
सौरव गांगुली
ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इंग्लैंड में लगातार हो रही बारिश का तोड़ निकाल लिया है। गांगुली ने बताया कि किस तरह बारिश के बाद मैच शुरू किया जा सकता है। गांगुली ने बताया कि ईडन गार्डन्स पर इस्तेमाल किए जाने वाले कवर्स इंग्लैंड से ही मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नॉटिंघम में बारिश से धूला मैच
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर इन कवर्स का इंग्लैंड में ही इस्तेमाल करेंगे तो यह आधी कीमत पर उपलब्ध होंगे और टैक्स फ्री रहेंगे। गांगुली के मुताबिक, भारत में हम सभी मैचों के लिए इन कवर्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जब बारिश रुकती है तो दस मिनट के अंदर ही मैच शुरू किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि साथ ही वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट में खासकर इंग्लैंड में जहां बारिश लगातार होती है, आउटफील्ड को ढकना भी बेहद अहम है।
विज्ञापन
5 of 5
पिच पर कवर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बारिश के दौरान पहले सिर्फ पिच और 30 यार्ड के सर्कल का एरिया ही कवर्स से ढका जाता था। मगर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) का अध्यक्ष पद संभालने के बाद गांगुली ने ही बारिश में पूरे मैदान को हल्के कवर्स से ढकने की शुरुआत की। इसका काफी फायदा भी देखने को मिला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।