फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: अगर फाइनल के दिन भी होगी बारिश तो क्या होगा?

Fri, 14 Jun 2019 07:18 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 14 Jun 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Reserve day, match point and super over will decide the path of finals and winners
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

इस विश्व कप में बारिश के कारण अब तक चार मैच रद्द हो चुके हैं। नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच इसका ताजा उदाहरण है। नॉटिंघम में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो पाया।लीग मैचों में बारिश से धुलने वाले मैचों के बाद दोनों टीमों में 1-1 अंक बांटा जा रहा है।

लीग मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। लगातार बारिश की वजह से रद्द हो रहे मैचों के बाद सेमीफाइनल की गुत्थी उलझ जाएगी।लेकिन आखिरी राउण्ड में कई चीजें बदलेगी। आईसीसी ने इसके लिए तमाम तरह के नियमों की जानकारी भी दी है। इन नियमों से बारिश की स्थिति में सेमीफाइनल और फाइनल में किस तरह से टीमों को फायदा मिलेगा, आइए बताते हैं आपको।

World Cup 2019: Reserve day, match point and super over will decide the path of finals and winners
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला टाई रहने की स्थिति में सुपर ओवर से मैच का परिणाम निकाला जाएगा। लीग मैचों में यह नियम लागू नहीं है।

अंक तालिका में बराबर के अंक होने की स्थिति में

World Cup 2019: Reserve day, match point and super over will decide the path of finals and winners
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

अंक तालिका में बराबर के अंक रहने की स्थिति में लीग मैचों में जीते गए मैच, नेट रनरेट, हेड टू हेड मैचों के नतीजे और टूर्नामेंट से पहले टीमों की स्थिति के बारे में जानने के बाद, जो टीम बेहतर होगी वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व डे

World Cup 2019: Reserve day, match point and super over will decide the path of finals and winners
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यदि सेमीफाइनल और फाइनल बारिश की वजह से धूल जाता है, तो मुकाबला अगले दिन खेला जा सकेगा। हालांकि लीग मैचों में रिजर्व डे की व्यवस्था नहीं है। सेमीफाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं खेला जा सका तो लीग मैचों में जो भी टीम अंक तालिका में ऊपर रहेगी, उसे फाइनल के लिए क्वालिफाई माना जाएगा।

विज्ञापन

फाइनल के दोनों दिन बारिश हुई तो?

World Cup 2019: Reserve day, match point and super over will decide the path of finals and winners
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

विश्व कप के फाइनल के दोनों दिन अगर बारिश से फाइनल धूल गया, तब-ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विश्व कप का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। 2002 की चैम्पियंस ट्रॉफी के दोनों दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाया था।  तब भारत और श्रीलंका दोनों को विजेता घोषित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed