फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को रोमांचक मैच में हराया, विलियमसन ने की रिकॉर्डों की बारिश

Sun, 23 Jun 2019 01:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 23 Jun 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019:  Records made during New Zealand vs West Indies match
कार्लोस ब्राथवेट

न्यूजीलैंड ने शनिवार को रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने कार्लोस ब्रेथवेट (101) के तूफानी शतक की बदौलत कीवी टीम को कड़ी टक्कर दी, लेकिन कैरेबियाई टीम को हार से नहीं बचा पाए। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड ने 291 रन का स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने बेहतरीन शतकीय (148) पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज पर जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के अंकतालिका में मजबूती के साथ बरकरार है। इस रोमांचक मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर आइए नजर डालते हैं।



World Cup 2019:  Records made during New Zealand vs West Indies match
केन विलियमसन - फोटो : ESPN

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अपने वनडे करियर का 13वां शतक लगाया और न्यूजीलैंड के कप्तान के तौर पर उनका यह सातवां शतक था। न्यूजीलैंड के कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विलियमसन ने स्टीफन फ्लेमिंग (7) के रिकॉर्ड की बराबरी की। 148 रन की पारी विलियमसन की सर्वश्रेष्ठ पारी है।

World Cup 2019:  Records made during New Zealand vs West Indies match
Kane Willamson - फोटो : social Media

केन विलियमसन वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान लगातार दो शतक लगाने वाले रिकी पोंटिंग (2003-07) और ब्रेंंडन टेलर (2015) के बाद तीसरे कप्तान बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019:  Records made during New Zealand vs West Indies match
केन विलियमसन

विलियमसन सभी टेस्ट खेलने वाली टीमों के खिलाफ शतक लगाने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए है। उनसे पहले यह कारनामा हर्शल गिब्स, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, उपुल थरंगा और हाशिम अमला कर चुके हैं।

विज्ञापन
World Cup 2019:  Records made during New Zealand vs West Indies match
वेस्टइंडीज - फोटो : पीटीआई

वेस्टइंडीज ने सिर्फ दूसरी बार ही वर्ल्ड कप मैच में अपने सभी विकेट तेज गेंदबाजों के खिलाफ गंवाए हैं। इससे पहले 1983 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने अपने सभी विकेट पेसर्स के खिलाफ गंवाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed