फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय बनें मोहम्मद शमी, इन खिलाड़ियों ने भी ली है हैट्रिक

Sun, 23 Jun 2019 12:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 23 Jun 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Mohammad shami becomes 2nd indian bowler to take world cup Hattrick
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

30 मई 2019 से इंग्लैंड-वेल्स में शुरू हुए क्रिकेट विश्व कप के 12वें सीजन की पहली हैट्रिक मोहम्मद शमी के नाम रही। इसी के साथ वे वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 32 साल बाद ये कारनामा किया, उनसे पहले 1987 में चेतन शर्मा ने वर्ल्ड कप इतिहास की पहले हैट्रिक ली थी।



शमी ने मैच के आखिरी ओवर में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब-उर रहमान को अपना शिकार बनाया और अपने नाम ये खास कीर्तिमान दर्ज किया। शमी ने 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 40 रन देकर 4 विकेट झटके।

अब तक खेले गए 11 सीजन में 9 मौके ऐसे आए हैं जब किसी गेंदबाज ने हैट्रिक अपने नाम की है। आईए जानते हैं कि विश्व कप में किसने और कब-कब हैट्रिक ली है।


 

Mohammad shami becomes 2nd indian bowler to take world cup Hattrick
चेतन शर्मा - फोटो : Social media

चेतन शर्मा
विश्व कप में सबसे पहली हैट्रिक लेने का सौभाग्य भारत के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा के नाम है। शर्मा ने ये हैट्रिक 1987 में विश्व कप के चौथे सीजन में न्यूजीलैंड के खिलाफ ली थी। नागपुर में खेले गए 24वें मुकाबले में शर्मा ने केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और एवेन चैटफील्ड को बोल्ड कर पहली हैट्रिक अपने नाम की।

इस मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता था। इसी मुकाबले में सुनील गावस्कर ने अपना पहला शतक भी जड़ा था।

Mohammad shami becomes 2nd indian bowler to take world cup Hattrick
सक़लैन मुश्ताक - फोटो : social media

सकलैन मुश्ताक
पहली हैट्रिक जहां 1987 में आई थी वहीं दूसरी के लिए 12 सालों का इंतजार करना पड़ा। 1999 में पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने पहले हेनरी ओलोंगा को स्टंप आउट करवाया, उसके बाद एडम हकल और फिर पमेलेलो बंगवा को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammad shami becomes 2nd indian bowler to take world cup Hattrick
चमिंडा वास - फोटो : social media

चमिंडा वास
साल 2003 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन वास ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ हैट्रिक ही नहीं लिया था बल्कि इतिहास भी रचा था। वास ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पहले ओवर की पहली ही तीन गेंदों पर हैट्रिक ली। इसके साथ ही वो वन-डे इतिहास में पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने सबसे पहले हनन सरकार को बोल्ड किया, उसके बाद मोहम्मद अशरफुल और एहसानुल हक को आउट किया। इस मैच में श्रीलंका ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Mohammad shami becomes 2nd indian bowler to take world cup Hattrick
ब्रेट ली - फोटो : social media

ब्रेट ली
साल 2003 में ही वास की हैट्रिक के 11 दिन बाद ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने भी हैट्रिक अपने नाम की। ली ने केन्या के खिलाफ चौथे ओवर में केनेडी ओटिएनो, उसके बाद ब्रिजल पटेल और फिर डेविड ओबुया को आउट किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed