{"_id":"5d1db45d8ebc3e3c993241a8","slug":"world-cup-2019-india-semi-final-opponent-depends-on-australia-vs-south-africa-match-winner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत, आसानी से फाइनल खेलने के लिए विराट सेना को करना होगा ये काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत, आसानी से फाइनल खेलने के लिए विराट सेना को करना होगा ये काम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 05 Jul 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के लिए तीन टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं न्यूजीलैंड का भी अंतिम चार में पहुंचना तय ही है, क्योंकि पाकिस्तान के सामने ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि उसका सेमीफाइनल में जगह बनाना अब असंभव ही है। दरअसल उसे बांग्लादेश के खिलाफ बहुत बड़ी जीत ही उसे सेमीफाइनल तक पहुंचा सकती है। जैसे कि अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 350 रन का स्कोर बनाया, तो उसे बांग्लादेश को 312 रन से मात देनी होगी। ऐसे में न्यूजीलैंड का अंतिम चार में पहुंचना तय माना जा रहा है।
सेमीफाइनल की साफ होती तस्वीर के बाद अब भारतीय फैंस के दिमाग में एक ही बात घूम रही है कि आखिर सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला किस टीम से होगा।
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल में भारत कौन सी टीम से भिड़ेगा इसका फैसला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच से तय हो जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है, तो टीम इंडिया सेमीफाइनल में 11 जुलाई को इंग्लैंड से भिड़ेगी। दूसरी ओर अगर टीम इंडिया अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को हरा देती है और द. अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे देती है, तो भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल न्यूजीलैंड से खेलना पड़ेगा।
3 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ मैच को छोड़ दे तो टीम इंडिया इस विश्व कप में जबर्दस्त फॉर्म में दिख रही है। टीम इंडिया का मध्यक्रम जरूर थोड़ा लचर दिख रहा है, लेकिन गेंदबाज शानदार लय में हैं और वो किसी भी टीम को हराने में सक्षम हैं। भारत की सेमीफाइनल में अगर टक्कर न्यूजीलैंड की टीम से होती है, तो भारत के लिए फाइनल में पहुंचना आसान होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम अब जीत की पटरी से उतर गई है. उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : social Media
न्यूजीलैंड से टीम इंडिया को सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए टीम इंडिया को श्रीलंका को हराना होगा। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया को मात देनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम थोड़ी कमोजर लगने लगी है। उसकी बल्लेबाजी रंग में नहीं है, ऐसे में टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड थोड़ा आसान विरोधी होगा। मगर सेमीफाइनल में भारतीय टीम की टक्कर मेजबान इंग्लैंड से होती है, तो मेन इन ब्लू के लिए फाइनल में पहुंचना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि इंग्लिश टीम अपने पुराने रंग में लौट आई है। इंग्लैंड ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। एक में उसने विराट सेना को भी पटखनी दी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।