{"_id":"5d01c8e4bdec22077268bdf7","slug":"world-cup-2019-ind-vs-nl-virat-kohli-first-time-revels-bowling-formula-of-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: आखिर टीम इंडिया की बॉलिंग में क्या है खास, खुद विराट ने किया पहली बार खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: आखिर टीम इंडिया की बॉलिंग में क्या है खास, खुद विराट ने किया पहली बार खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुवार को विश्व कप में न्यूजीलैंड से अपने तीसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टीम की गेंदबाजी से जुड़ी खास रणनीति के बारे में खुलासा किया है। विराट ने कहा कि गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने विश्व कप में हमारे काम को आसान कर दिया है। विराट ने अपनी 'बॉलिंग वर्किंग स्टाइल' के बारे में कहा कि उनके काम करने का तरीका बेहद ही आसान है।
2 of 5
विराट कोहली-हार्दिक पांड्या-केदार जाधव
- फोटो : social Media
कोहली ने कहा जब भारतीय टीम फील्डिंग कर रही होती है, तो बहुत कम बार ही ये सोचते हैं कि कौन से गेंदबाजो को कब बॉलिंग के लिए बुलाना है। कोहली ने हार्दिक पांड्या और केदार जाधव की गेंदबाजी को लेकर कहा कि हार्दिक पाड्या और केदार जाधव बल्लेबाजों की कमजोरियों पर वार करते हुए उन्हें गलतियां करने के लिए मजबूर करते हैं।
3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : social media
कोहली ने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी को लेकर कहा कि दोनों ही गेंदबाज शुरू से ही विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के तेवर को ढीला कर देते हैं, जिसका फायदा टीम को शुरुआती सफलता के रुप में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल
- फोटो : पीटीआई
विराट ने कहा कि स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पारी के मध्य में विपक्षी टीम को रन बनाने से रोककर गलती करने के लिए मजबूर करते हैं, जिसकी वजह से बल्लेबाज हताश होकर अपना विकेट गंवा देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस गेंदबाजी फॉर्मूले ने बेहद ही प्रभावी ढंग से काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ani
विराट ने कहा कि जब आप गेंदबाजों को किसी भी हालात में गेंद सौंपते हैं, तो वो बखूबी जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। कोहली ने कहा कि सच कहूं तो इन गेंदबाजों के लिए वास्तव में मेरे पास कोई खास रणनीति नहीं होती, क्योंकि वो शानदार तरीके से अपनी जिम्मेदारी को अंजाम देते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।