भारत-पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए विश्व कप के 22वें मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में सातवीं बार धुल चटा दी। भारतीय खिलाड़ियों के जबरदस्त प्रदर्शन के आगे पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपने घुटने टेक दिए और भारत ने विश्व कप में अपने विजय रथ के अभियान को बरकरार रखा। पाकिस्तान पर मिली जीत में इन पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, आइए जानते हैं कि कौन हैं टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो...
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। पाकिस्तानी पेस तिकड़ी की रोहित के बल्लेबाजी के आगे एक नहीं चली, हिटमैन रोहित ने जमकर पाकिस्तानी गेंदबाजों को धोया और मात्र 113 गेंदों 140 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। रोहित ने अपने ओपनिंग जोड़ीदार केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े फिर विराट कोहली के साथ 98 रन की साझेदारी की, रोहित की शतकीय पारी ने टीम इंडिया के लिए बड़े स्कोर की नींव तैयार की।
3 of 6
केएल राहुल
- फोटो : social Media
शिखर धवन के चोटिल होने की वजह से रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल ने जबरदस्त टेंपरामेंट दिखाते हुए रोहित के साथ मिलकर सधी हुई शुरुआत की। राहुल ने 57 रन की बहुमूल्य पारी खेली और टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राहुल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 136 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को शुरू से ही खेल में आगे बनाए रखा।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social Media
कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 77 रन की जोरदार पारी खेली, विराट के इस 77 रन ने टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। कोहली ने इस मैच में अपने वनडे करियर के 11 हजार रन भी पूरे किए। केएल राहुल के आउट होने के बाद कोहली ने रोहित के साथ मिलकर 98 रन जोड़े, हार्दिक पांड्या के साथ 51 रन की पार्टनरशिप की और स्कोर बोर्ड को तेजी से चलाया।
5 of 6
विजय शंकर
- फोटो : social Media
विजय शंकर बल्लेबाजी में असरदार साबित नहीं हुए, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। विजय ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तानी टीम की कमर तोड़ दी, भुवनेश्वर के चोट की वजह से बाहर जाने के बाद शंकर को गेंद मिली और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को पवेलियन की राह दिखा दी। मैच में विजय ने बल्लेबाजी में 15 रन, गेंदबाजी में 2 विकेट और फील्डिंग में 1 कैच पकड़कर 3-डी प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। विजय ने 5.2 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट चटकाए।