फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पाकिस्तानी टीम को कमजोर न आंके दूसरी टीम, 1992 विश्व कप में भी हुआ था उलटफेर'

Sat, 01 Jun 2019 06:41 PM IST
Trainee Trainee भाषा,लंदन
भाषा,लंदन Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 01 Jun 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Don't dare to underestimate Pakistan team, says Waqar Younis
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

महान तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने कहा है कि विश्व कप के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिज में मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान को कमतर आंकना मूर्खता होगी। हालांकि, वकार ने कहा कि उनका यह मतलब नहीं है कि टूर्नामेंट में खराब शुरुआत की तुलना 1992 के प्रदर्शन से की जा सकती है, जब पाकिस्तान ने खराब शुरुआत के बाद अपना पहला विश्व कप का खिताब जीता था।

World Cup 2019: Don't dare to underestimate Pakistan team, says Waqar Younis
वकार यूनुस - फोटो : ANI

वकार ने आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में कहा, ‘आपको याद रखना होगा कि यह विश्व कप बहुत लंबा टूर्नामेंट है। अभी भी बहुत क्रिकेट खेला जाना बाकी है और वेस्टइंडीज से हारने के बाद पाकिस्तान को कम आंकना मूर्खता होगी।’

World Cup 2019: Don't dare to underestimate Pakistan team, says Waqar Younis
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media

वकार ने पाकिस्तान की पारी के 105 रन पर समेटने की ओर इशारा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों के खिलाफ शॉट पिच गेंद का सही इस्तेमाल करने के लिए आपको वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को श्रेय देना होगा। उन्होंने कहा, ‘खासकर आंद्रे रसेल ने अपने पहले तीन ओवरों में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्हें सिर्फ दो सफलता मिली लेकिन उन्होंने बाकी के गेंदबाजों को रास्ता दिखा दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Don't dare to underestimate Pakistan team, says Waqar Younis
pakistan cricket Team - फोटो : social Media

पाकिस्तान के 47 साल के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि टीम की अनिश्चित प्रदर्शन वाली प्रकृति के बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि, 1992 विश्व कप के पहले मैच में करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान ने शानदार वापसी की और विजेता बने, लेकिन आप बीते समय के रिकार्ड पर निर्भर नहीं रह सकते जो 27 साल पहले हुआ था।

विज्ञापन
World Cup 2019: Don't dare to underestimate Pakistan team, says Waqar Younis
वकार यूनुस - फोटो : social Media

2019 में टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी। वकार ने कहा कि इस तरह की हार से आत्मविश्वास कम होता है और हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि, हम अपना समय वापसी के बारे में सोचने पर लगाएं। सकारात्मक सोचे और खेल का रूख बदले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed