इंग्लैंड की क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान में है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। बेन स्टोक्स की अगुआई में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया है और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। वहीं, फुटबॉल में इंग्लैंड की टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इंग्लैंड में इन दिनों क्रिकेट या फुटबॉल खेलने का समय नहीं है, क्योंकि वहां जमकर बर्फबारी हो रही हैं। इंग्लैंड में इन दिनों सर्दियों का मौसम है और सभी मैदान बर्फ से ढंके हुए हैं। इन मैदानों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
2 of 3
इंग्लैंड में बर्फबारी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के ओवल मैदान की फोटो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फोटो में पूरा मैदान बर्फ से ढंका हुआ दिख रहा है और सफेद रंग का दिखाई दे रहा है। फैंस ने इस पर मजे लेते हुए कहा कि गुलाबी गेंद से खेलने के लिए सटीक माहौल है। दरअसल गुलाबी गेंद को देखने के लिए बल्लेबाज के ठीक सामने सफेद रंग का परदा लगाया जाता है। स्टेडियम में रंग बिरंगे दर्शक होने से कई बार गेंद देखने में परेशानी भी होती है। ऐसे में पूरा स्टेडियम सफेद होने पर गुलाबी गेंद आसानी से दिखाई देगी।
3 of 3
इंग्लैंड में बर्फबारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विंबलडन के टेनिस ग्राउंड की फोटो भी वायरल हो रही है। विंबलडन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि लाइन जज के लिए यह बहुत मुश्किल दिन है। विबंलडन का टेनिस मैदान भी पूरी तरह से बर्फ से ढंका हुआ है।