{"_id":"63e8bb54b54b24b33f0ffa2d","slug":"who-is-wpl-auctioneer-malika-advani-all-you-need-to-know-2023-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malika Advani: विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में होगी महिला नीलामीकर्ता! मलिका आडवाणी के बारे में जानें सबकुछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Malika Advani: विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में होगी महिला नीलामीकर्ता! मलिका आडवाणी के बारे में जानें सबकुछ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:24 PM IST
सार
22 मैचों वाला यह टूर्नामेंट 4 मार्च से 26 मार्च के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। नीलामी में कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली सकती है। नीलामी के लिए 1525 महिला क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन
1 of 5
मलिका आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार (13 फरवरी) को मुंबई में होगी। नीलामी में दोपहर 2:30 बजे से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो (Jio) वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगा। इसके लिए बीसीसीआई ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिला नीलामीकर्ता का चयन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने मुंबई की ही मलिका आडवाणी को इस जिम्मेदारी के लिए चुना है।
2 of 5
मलिका आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई द्वारा आईपीएल की नीलामी में तीन पुरुष नीलामीकर्ता की भूमिका निभा चुके हैं। सबसे पहले रिचर्ड मैडली की आवाज नीलामी में गूंजी थी। उनके बाद ह्यूज एडमीड्स को यह जिम्मेदारी मिली। वह पिछले साल फरवरी में हुए नीलामी के दौरान अचानक मंच से गिर गए थे। उनके स्थान पर चारू शर्मा ने नीलामी करवाई थी। एडमीड्स ने बाद में वापसी की और नीलामी को पूरा किया था।
3 of 5
मलिका आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं मलिका आडवाणी?
यह पहला अवसर होगा जब बीसीसीआई द्वारा आयोजित किसी नीलामी का संचालन कोई महिला करेगी। मलिका आडवाणी मुंबई की रहने वाली हैं। वह मुंबई स्थित कला संग्रहकर्ता सलाहकार और आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स फर्म में पार्टनर के तौर पर काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विमेंस प्रीमियर लीग
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्रेंचाइजियों को मिलेगा योजना बनाने का मौका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को बताया है कि नीलामी के दौरान हर सेट के समाप्त होने के बाद फ्रेंचाजियों को अपनी योजना की समीक्षा करने के लिए थोड़ा समय दिया जाएगा। यह समय कितना होगा इसके बारे में नीलामीकर्ता बताएंगे। हर ब्रेक के बाद नीलामी शुरू होने से दो मिनट पहले एक वॉर्निंग घंटी बजेगी। इसके बाद नीलामी फिर से शुरू होगी। हर घंटे के बाद 10 मिनट का एक छोटा ब्रेक लिया जाना है।
विज्ञापन
5 of 5
विमेंस प्रीमियर लीग
- फोटो : अमर उजाला
409 खिलाड़ी नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट
22 मैचों वाला यह टूर्नामेंट 4 मार्च से 26 मार्च के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। नीलामी में कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली सकती है। नीलामी के लिए 1525 महिला क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से 409 शॉर्ट लिस्ट हुए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।