फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bharadwaj: कौन हैं दीपक चाहर की मंगेतर जया भारद्वाज, कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

Tue, 31 May 2022 07:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 31 May 2022 07:28 PM IST
सार

दीपक और जया की पहली मुलाकात दीपक की बहन मालती चाहर ने कराई थी। इस मुलाकात के बाद से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बातचीत होने लगी। मुलाकात के करीब पांच माह बाद दोनों ने सगाई कर ली।
 

विज्ञापन
Who is Deepak chahar fiance Jaya Bharadwaj how both love story Started
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर एक जून के शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वो अपनी मंगतर जया भारद्वाज के साथ आगरा में सात फेरे लेंगे। शादी को यादगार बनाने के लिए दीपक चाहर ने डांस की तैयारी की है। वह शादी में जया भारद्वाज के साथ डांस करेंगे। दीपक की शादी रस्में शुरू हो चुकी हैं और मेंहदी की फोटो भी सामने आई हैं। मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ में बिकने वाले दीपक चाहर के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनकी मंगेतर जया के बारे में कम ही लोगों को पता है। यहां हम बता रहे हैं कि जया भारद्वाज कौन हैं और दीपक से उनकी मुलाकात कैसे हुई?
Who is Deepak chahar fiance Jaya Bharadwaj how both love story Started
जया भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। वो दिल्ली की एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं। जया कक्षा 12 में अपने स्कूल की टॉपर रहीं हैं। इन्होंने कला वर्ग से पढ़ाई की। बाद में एमबीए किया। यह छोटी थीं, तभी पिता का निधन हो गया था।
Who is Deepak chahar fiance Jaya Bharadwaj how both love story Started
जया भारद्वाज और सिद्धार्थ भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
पिता के निधन के बाद मां ने जया और उनके भाई सिद्धार्थ की परवरिश की। वह होर्डिंग डिजाइनिंग के व्यवसाय में थीं। जया भारद्वाज सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। सिद्धार्थ एक वीजे हैं, जो मॉडलिंग भी करते हैं। टीवी की दुनिया में सिद्धार्थ जाना माना नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Deepak chahar fiance Jaya Bharadwaj how both love story Started
जया भारद्वाज, सिद्धार्थ और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस, फियर फैक्टर और खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। जब दीपक चाहर ने जया भारद्वाज को प्रपोज किया था, तब सिद्धार्थ  ने इंस्टाग्राम पर इन दोनों को विश करते हुए लिखा था कि मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकता। आपके प्रपोज करने के तरीके पर मुझे गर्व है। छा गए। जीवनभर के लिए उत्सव शुरू होने दें, आप दोनों को बहुत सा प्यार।
विज्ञापन
Who is Deepak chahar fiance Jaya Bharadwaj how both love story Started
स्टेडियम में दीपक ने जया को किया था प्रपोज - फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर ने आईपीएल के लीग मैच के दौरान जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। उनके प्रपोज करने की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दीपक ने बाद में बताया था कि वो प्लेऑफ मैच के दौरान जया को प्रपोज करने वाले थे, लेकिन धोनी से बात करने के बाद उन्होंने लीग मैच के दौरान ही जया को प्रपोज कर दिया। धोनी ने उनसे कहा था कि जल्दी ही जया को प्रपोज करें। प्लेऑफ तक का इंतजार न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed