{"_id":"669b3bb795d07399b00c841c","slug":"who-is-better-between-ms-dhoni-and-rizwan-harbhajan-singh-got-angry-on-this-question-of-pakistan-journalist-2024-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harbhajan-Dhoni: 'धोनी और रिजवान में कौन बेहतर'? पाकिस्तानी पत्रकार के इस सवाल पर भड़के हरभजन सिंह, लगाई लताड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Harbhajan-Dhoni: 'धोनी और रिजवान में कौन बेहतर'? पाकिस्तानी पत्रकार के इस सवाल पर भड़के हरभजन सिंह, लगाई लताड़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 20 Jul 2024 09:53 AM IST
सार
भज्जी ने फरीद से पलटकर सवाल पूछा कि 'आप आजकल कौन सी नशीली पदार्थ का सेवन कर रहे हैं?' उन्होंने इस तुलना को बेतुका सवाल करार देते हुए दावा किया कि धोनी आज भी विश्व क्रिकेट में नंबर एक खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
1 of 4
धोनी और हरभजन
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के एक क्रिकेट प्रशंसक और पत्रकार फरीद खान को इस वजह से लताड़ लगाई क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान की तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कर दी थी और यह पूछ दिया था कि कौन बेहतर है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पाकिस्तान सुपर लीग, लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2024 और टी10 ग्लोबल लीग में पत्रकारिता का काम करने वाले फरीद खान ने पूर्व भारतीय दिग्गज के साथ रिजवान की तुलना की।
2 of 4
विराट कोहली और रिजवान
- फोटो : ICC/T20 World Cup/AFP
फरीद ने एक्स पर लिखा- एमएस धोनी या मोहम्मद रिजवान? कौन बेहतर है? मुझे ईमानदारी से बताएं। हालांकि, हरभजन इस तुलना से नाराज हो गए। उन्होंने फरीद से पलटकर सवाल पूछा कि 'आप आजकल कौन सी नशीली पदार्थ का सेवन कर रहे हैं?' उन्होंने इस तुलना को बेतुका सवाल करार देते हुए दावा किया कि धोनी आज भी विश्व क्रिकेट में नंबर एक खिलाड़ी हैं और स्टंप के पीछे उनसे बेहतर कोई नहीं है।
3 of 4
धोनी और हरभजन
- फोटो : IPL/BCCI
भज्जी 'आजकल आप क्या फूंक रहे हैं?' कितनी मुर्खतापूर्ण सवाल पूछा है। भाईयो कोई इसको बताओ। धोनी रिजवान से बहुत आगे हैं। रिजवान से पूछो तो भी वह आपको ईमानदारी से जवाब देगा। मुझे रिजवान पसंद है, वह अच्छा खिलाड़ी है जो हमेशा इरादे के साथ खेलता है, लेकिन यह तुलना गलत है। धोनी आज भी विश्व क्रिकेट में नंबर एक हैं। स्टंप के पीछे उनसे बेहतर कोई नहीं है।'
What r u smoking nowadays ???? What a silly question to ask . Bhaiyo isko batao . DHONI bhut aage hai RIZWAN se Even if u will ask Rizwan he will give u an honest answer for this . I like Rizwan he is good player who always play with intent.. but this comparison is wrong. DHONI… https://t.co/apr9EtQhQ4
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 19, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धोनी और हरभजन
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 256 कैच और 38 स्टंपिंग की हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 350 मैचों में 321 कैच लपके हैं और 123 स्टंपिंग की है। धोनी ने 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। इसकी तुलना में रिजवान ने 30 टेस्ट में 78 कैच लिए हैं और तीन स्टंपिंग की है, जबकि 74 वनडे मैचों में उन्होंने 76 कैच और तीन स्टंपिंग की हैं। रिजवान ने 30 टेस्ट में 40.4 की बल्लेबाजी औसत से 1616 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।