{"_id":"5aa984af4f1c1b8e778b585f","slug":"washington-sundar-spell-changed-the-match-for-us-says-rohit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा ने किया जीत का खुलासा, बोले- हार जाते अगर यह खिलाड़ी नहीं पलटता बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा ने किया जीत का खुलासा, बोले- हार जाते अगर यह खिलाड़ी नहीं पलटता बाजी
Thu, 15 Mar 2018 01:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने बुधवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के पांचवें मैच में बांग्लादेश को 17 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बांग्लादेश पर टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल में लगातार सातवीं जीत रही। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 6 विकेट खोकर 159 रन बना सकी।
2 of 5
वॉशिंगटन सुंदर
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर चली गई। युवा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पॉवरप्ले के अंदर ही तीन विकेट चटका दिए। टीम इंडिया के कप्तान भी इस युवा गेंदबाज के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इसे जादूई स्पेल करार दिया।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : file
मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, 'वॉशिंगटन सुंदर ने गेंद से शानदार शुरुआत की और उनके जादूई स्पेल ने हमारे लिए मैच बदल दिया। पूरी गेंदबाजी यूनिट अपने प्लान पर टिकी रही और इसी वजह से हम मैच जीतने में कामयाब हुए। विकेट आम नहीं था, जैसा कि पिछले सप्ताह था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : BCCI
रोहित ने आगे कहा, 'सुंदर कभी भी गेंद को फ्लाइट करने में घबराए नहीं। उन्होंने खुद ही अपनी गेंदबाजी के हिसाब से फील्डिंग सेट की। वह बहुत ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे।' अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए 'हिटमैन' ने कहा, 'मेरे लिए फॉर्म में लौटना जरूरी था। मैंने टॉस के समय भी कहा था कि क्रीज पर समय बिताने की कोशिश करूंगा ताकि लय में लौट सकूं और फिर खुलकर अपने शॉट्स खेलूं। मुझे लगता है कि हमने 10-15 रन कम बनाए, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों की तारीफ करना होगी। उन्होंने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की।'
विज्ञापन
5 of 5
सुरेश रैना
जीत का खुलासा करते हुए टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, 'मेरी और रैना के बीच जो साझेदारी हुई, वह महत्वपूर्ण रही। रैना बेहतरीन फॉर्म में हैं और वह गेंद पर अच्छे टाइमिंग के साथ शॉट्स जमा रहे थे। मुझे उम्मीद है कि वह फाइनल में भी ऐसा ही शानदार प्रदर्शन करेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।