फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट-धोनी के स्टेडियम के अंदर कैसे हैं रिश्ते, वीवीएस लक्ष्मण का खुलासा

Thu, 26 Oct 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 26 Oct 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
vvs laxman opens up about the on field relationship between virat kohli and ms dhoni
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI

पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी के स्टेडियम के अंदर रिश्तों के बारे में बड़ा खुलासा किया है। लक्ष्मण ने कहा है कि धोनी और कोहली के बीच बहुत अच्छी समझ है, जो भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बढ़िया बात है।

vvs laxman opens up about the on field relationship between virat kohli and ms dhoni
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : self

लक्ष्मण ने कहा, 'धोनी को विकेटकीपर होने का फायदा मिलता है। उन्हें फील्डिंग पोजीशन का सबसे अच्छा दृश्य देखने को मिलता है। धोनी इस टीम इंडिया के मेंटर हैं और सभी खिलाड़ी उनकी बात मानते हैं। विराट भी धोनी का बहुत आदर करते हैं और उनकी सलाह को स्टेडियम के अंदर मानते भी हैं।'

vvs laxman opens up about the on field relationship between virat kohli and ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ESPN

लक्ष्मण ने ये बातें टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को पुणे में संपन्न दूसरे वन-डे के दौरान मिड शो में कही। दरअसल, टीम इंडिया पहले फील्डिंग कर रही थी और विकेट के पीछे से धोनी की काफी आवाजें आ रही थी। धोनी ने केदार जाधव से लेकर विराट कोहली को काफी समझाइश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
vvs laxman opens up about the on field relationship between virat kohli and ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ICC

लक्ष्मण ने कहा, 'धोनी का शांत स्वभाव और कोहली की आक्रामकता भारतीय टीम के लिए सफल काम करेगी। धोनी अच्छे से खिलाड़ी को समझाइश देते हैं जबकि कोहली को ईगो की कोई परेशानी नहीं है। धोनी के पास अपार अनुभव और ज्ञान है, वहीं कोहली भी धोनी पर काफी निर्भर रहते हैं। ये रिश्ता टीम इंडिया के लिए काफी लाभदायक है।'

विज्ञापन
vvs laxman opens up about the on field relationship between virat kohli and ms dhoni
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव

42 वर्षीय लक्ष्मण ने साथ ही कहा कि 2019 वर्ल्ड कप में धोनी और कोहली की जोड़ी कमाल कर सकती है। उन्होंने कहा, 'धोनी मौजूदा भारतीय टीम के मेंटर हैं। विराट कोहली उनकी काफी इज्जत करते हैं। इससे खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका भी मिलता है, जो भारतीय टीम के लिए अच्छी बात है। उम्मीद है कि 2019 वर्ल्ड कप में ये जोड़ी कमाल करेगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed