{"_id":"59f191594f1c1b79548b9384","slug":"rohit-sharma-or-hardik-pandya-who-will-ahead-for-six-in-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मामले में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच चल रही है कांटे की टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस मामले में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच चल रही है कांटे की टक्कर
Thu, 26 Oct 2017 03:46 PM IST
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
Updated Thu, 26 Oct 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा-हार्दिक पांड्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और आलराउंडर हार्दिक पांड्या दोनों उम्दा खिलाड़ी हैं। दोनों टीम इंडिया के मैच विनर हैं। रोहित ओपनिंग में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। वहीं पांड्या मिडिल ऑर्डर तथा स्लॉग ओवरों में निचले क्रम में छक्कों की झड़ी लगाकर टीम इंडिया को मजबूत करते हैं। दोनों के बीच इस साल एक बात को लेकर जंग चल रही है। आइए जानते हैं किस बात को लेकर दोनों में युद्ध हो रहा है।
रोहित-पांड्या में सिक्स मारने की मची है होड़
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया इस साल वन डे में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कप्तान विराट कोहली ने इस साल सर्वाधिक 1347 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा इस साल वन डे में 31 छक्के मार चुके हैं। टीम इंडिया के साथ-साथ्ा आईपीएल की मुंबई इंडियंस के उनके साथी हार्दिक पांड्या ने इस साल अब तक वन डे में 30 छक्के मार चुके हैं।
रोहित शर्मा चैपियंस ट्राफी में छाए रहे
3 of 6
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्राफी में 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में 91 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 छक्के मारे। 8 जून को श्रीलंका के खिलाफ ओवल में 78 रनों की पारी में 3 छक्के मारे। 15 जून को बर्मिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की नाबाद पारी में 1 सिक्स लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया दौरे में कमाल की बल्लेबाजी
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : bcci
रोहित शर्मा ने श्रीलंका दौरे में 27 अगस्त को 124 रनों की नाबाद पारी में पल्लेकल में 2 सिक्स मारे। कोलंबो में 31 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ 104 रनों की पारी में 3 सिक्स मारे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में 125 रनों की पारी में 5 सिक्स मारे। इंदौर में 71 रनों की पारी में 4 सिक्स मारे। बेंगलुरू में 65 रनों की पारी में 1 सिक्स मारे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन डे में मुंबई में 20 रनों की पारी में 2 सिक्स मारे।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या का जादू भी चैंपियंस ट्राफी में चला
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty
हार्दिक पांड्या आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की अहम कड़ी बने। साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 40 रन की पारी में 1 तथा कोलकाता में 56 रन की पारी में 2 सिक्स मारे थे। पांड्या ने चैंपियंस ट्राफी फाइनल में पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे तथा 76 रन की पारी में 6 सिक्स मार दिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के पहले वन डे में 83 रनों की पारी के दौरान 5 सिक्स जड़ दिए। इंदौर में 78 रनों की पारी के दौरान 4 सिक्स मार दिए। बेंगलुरू में 41 रन की पारी में 3 सिक्स लगाए। पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन डे में 30 रन की पारी में 1 सिक्स लगाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।