फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक जीत के बाद 'विराट एंड टीम' के मुरीद हुए विवियन रिचर्ड्स, VIDEO पोस्ट कर दी बधाई

Wed, 09 Jan 2019 08:33 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 09 Jan 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Vivian Richards says Magnificent performance by Virat Kohli and his team
विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को खूब बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया की यह उपलब्धि शानदार है।  


 

Vivian Richards says Magnificent performance by Virat Kohli and his team
team india

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। हालांकि, टीम इंडिया यह सीरीज 3-1 से अपने नाम कर सकती थीं, लेकिन बारिश के कारण आखिरी व चौथा सिडनी टेस्ट ड्रॉ रहा। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में उन्हीं के खिलाफ सीरीज जीतकर 71 साल के सूखे को खत्म किया।

Vivian Richards says Magnificent performance by Virat Kohli and his team
विव रिचर्ड्स - फोटो : sportskeeda

66 वर्षीय रिचर्ड्स ने ट्विटर पर विडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा, 'इस शानदार प्रदर्शन के लिए विराट कोहली औप उनकी टीम को बधाई।  चेतेश्वर पुजारा को भी बधाई, जिन्होंने कठिन परिस्थिति में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और कोच रवि शास्त्री को भी शानदार काम करने के लिए बधाई।' इसके अलावा उन्होंने बीसीसीआई को भी टेग करते हुए ऑल द बेस्ट कहा। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन
Vivian Richards says Magnificent performance by Virat Kohli and his team
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : pti

बता दें कि इस सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने अहम भूमिका निभाई। चार मैचों की इस सीरीज में उन्होंने 3 शतक और 74 की औसत से 521 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज और मैच दोनों से नवाजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed