टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बुधवार को बताया कि वह कैसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की नकल करने का प्रयास करते थे। लंबे समय तक अपने सलामी जोड़ीदार के बारे में सहवाग ने कहा कि उन्होंने सचिन को पहली बार 1992 विश्व कप में बल्लेबाजी करते टीवी पर देखा था। सहवाग ने कहा, 'क्रिकेट मैदान पर खेला जाता है लेकिन काफी कुछ सीखा जा सकता है। यदि मैं अपना उदाहरण दूं तो मैने 1992 विश्व कप से क्रिकेट देखना शुरू किया और उस समय मैं सचिन की बल्लेबाजी देखकर उनकी नकल करने का प्रयास करता था।'
खुलासा: सहवाग कैसे करते थे सचिन के 'स्ट्रेट ड्राइव' की नकल, बताया 1992 विश्व कप से जुड़ा किस्सा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन