{"_id":"59f5c0dd4f1c1bd9538b9ab1","slug":"virat-now-going-to-become-big-record-holder-in-odi-carrier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट ने 32 वां शतक जड़ तोड़े पोंटिंग-डीविलियर्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने 32 वां शतक जड़ तोड़े पोंटिंग-डीविलियर्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड
Mon, 30 Oct 2017 05:36 PM IST
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
Updated Mon, 30 Oct 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कप्तान विराट कोहली दिनों दिन क्रिकेट में इतिहास रचते जा रहे हैं। कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में कोहली ने वन डे करियर का एक और शतक लगाया। अब उनके शतकों की संख्या 32 हो गई है।
कोहली ने बनाए सबसे तेज 9000 रन
2 of 10
विराट कोहली
कोहली ने कानपुर में अपनी शतकीय पारी के दौरान वन डे में सबसे तेज 9000 रन बनाने का कीर्तिमान रच दिया। कोहली ने करियर में 203 मैच की 194 पारी के दौरान 9000 रन पूरे किए हैं। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डीवीलियर्स ने 205 पारी में यह आंकड़ा छुआ था। कोहली के अब वन डे में 9030 रन हो गए हैं। सौरव गांगुली ने 228 तथा सचिन तेंदुलकर ने 235 पारियों में यह आंकड़ा पार किया। ब्रायन लारा ने 239 पारियों में 9000 रन पूरे किए थे।
बतौर कप्तान पोंटिंग को छोड़ा पीछे
3 of 10
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कप्तान के रूप में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकी पोंटिंग का विश्व रिकॉर्ड विराट कोहली ने तोड़ दिया है। पोंटिंग ने इससे पहले 2007 में बतौर कप्तान सबसे अधिक 1424 रन बनाए थे। कोहली इस साल अब तक 1460 रन बना चुके हैं। कानपुर में कोहली ने 105 गेंदों में 113 रन बनाए। यह उनका वन डे करियर में 32 वां शतक है। इसी सीरीज के पहले मैच में मुंबई में कोहली ने शतक लगा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के 30 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए
4 of 10
Sourav Ganguly, virat kohli
कोहली इस साल अब तक वन डे में 1460 रन बना चुके हैं। कोहली ने इस साल 6 शतक भी लगाए हैं। कोहली के बाद टीम इंडिया के ही ओपनर रोहित शर्मा ने इस साल 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। बतौर भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 2006 के दौरान 5 शतक लगाए थे। विराट कोहली ने इस साल 6 शतक लगाकर गांगुली के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विराट एक कैलेंडर ईयर में 6 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान हो गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 2011 में बनाए थे 1381 रन
5 of 10
विराट कोहली
- फोटो : ICC
कोहली के लिए यह साल सबसे बेहतर रहा है। इस साल उन्होंने 26 मैचों में 1460 रन बनाए हैं। इससे पहले कोहली ने 2011 के दौरान 1381 रन बनाए थे। कोहली ने इस साल क्रिकेट के सभी फार्मेट के 40 मैचों में 2000 से अधिक रन बनाए हैं। दुनिया में इस साल यह सबसे ज्यादा रन है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।