टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की पत्नियों को कुछ सप्ताह रूकने के नियम में बदलाव करे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड पूरे विदेशी दौरे के दौरान पत्नियों को उपस्थित रहने की इजाजत दे।
रिपोर्ट में बताया गया कि कोहली ने बीसीसीआई अधिकारी को सलाह दी, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) तक यह संदेश भेजा है। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, 'विराट ने कुछ सप्ताह पहले गुजारिश की, लेकिन यह फैसला बीसीसीआई पॉलिसी का हिस्सा है। मैनेजर को पहले औपचारिक अनुरोध करना होता है। अनुष्का विदेशी दौरों पर कोहली के साथ रहती हैं। हालांकि, कोहली अब चाहते हैं कि पुराने नियम समाप्त हो और नई नीति आए, जिसमें पत्नियों को भारतीय टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति हो।'
हालांकि, रिपोर्ट ने दावा किया है कि सीओए के जल्द ही इस मामले में कोई फैसला लेने की संभावना नहीं है और वह तब तक इंतजार करेगा, जब तक बीसीसीआई चलाने के लिए एक नए निर्वाचित निकाय न आ जाए।
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
मौजूदा नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की पत्नियों या घर के सदस्यों को दो सप्ताह तक टीम के साथ रूकने की इजाजत है। इस बारे में लोगों की राय अलग-अलग हैं कि बड़े दौरों पर पत्नियों या बच्चों को टीम के साथ रहना चाहिए या नहीं।
5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
क्रिकेट खेलने वाले कई देशों ने परिवार के समय पर पाबंदी लगा रखी है। यह मामला फुटबॉल विश्व कप के दौरान भी सामने आया जब कुछ देशों ने पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को खिलाड़ियों के साथ रूकने अथवा कुछ ने साथ नहीं रहने का फैसला किया।