{"_id":"5bb99506867a55686e09d63e","slug":"virat-kohli-turns-vegan-four-months-ago-feels-it-has-improved-his-game","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडा-चिकन छोड़कर शाकाहार की ओर चले कप्तान कोहली, खेल में आया 'विराट' निखार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडा-चिकन छोड़कर शाकाहार की ओर चले कप्तान कोहली, खेल में आया 'विराट' निखार
Sun, 07 Oct 2018 10:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जब युवा थे तब बिरयानी और छोले-भटूरे से उनका बेहद लगाव था। मगर अब वह दिन लद चुके हैं और विराट कोहली की शानदार फिटनेस जारी है। अपनी फिटनेस स्तर में बदलाव करने के लिए विराट कोहली ने कुछ समय पहले शुद्ध शाकाहारी बनने का फैसला किया।
2 of 5
virat kohli test
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान ने चार महीने पहले पशु प्रोटीन से दूर रहने का फैसला किया और उनका मानना है कि इससे उनके खेल में मदद मिली है। कोहली की मौजूदा डाइट में प्रोटीन शेक, सब्जियां और सोया शामिल है। उन्होंने अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स (दुग्ध उत्पाद) से दूरी बना ली है।
3 of 5
virat kohli records
सूत्रों के मुताबिक कोहली ने चार महीने पहले से इस डाइट को अपनाया और उन्हें महसूस होता है कि इससे उनकी पाचन शक्ति मजबूत हुई है। कोहली को मटन, अंडे और दुग्ध उत्पादों की कमी नहीं खलती। कोहली के आहार के अपने स्वभाव पर एक शांत प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विरुष्का
- फोटो : self
कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इसी समय शाकाहारी बन चुकी हैं, लेकिन कोहली ने इससे पहले ही बदलाव की योजना बना ली थी। सूत्र ने कहा, 'दो साल पहले जब कोहली आम डाइट पर थे, तब ही उन्होंने कह दिया था कि अगर विकल्प मिले तो वह शुद्ध शाकाहारी बनना पसंद करेंगे। वह अब अपने आप को पहले से अधिक मजबूत महसूस करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में 134 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 24वां शतक रहा और इस पारी के दौरान भारतीय कप्तान ने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए। टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में विंडीज को पारी और 272 रन के अंतर से मात देकर टेस्ट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।