फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकोट में टीम इंडिया ने लगाई जीत की सेंचुरी, सबसे सफल कप्तानों में शुमार विराट कोहली

Sun, 07 Oct 2018 09:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
team india won 100th test match in their home grounds against west indies at rajkot
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में पारी और 272 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस तरह टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट ढाई दिन में ही जीत लिया और 98.1 ओवरों के अंदर वेस्टइंडीज की दोनों पारियों को समेट दिया।

team india won 100th test match in their home grounds against west indies at rajkot
team india

इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (139) समेत अपना डेब्यू मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ (134) और रविंद्र जडेजा (100) ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली और स्कोरबोर्ड पर 9 विकेट के नुकसान पर 649 रन लगाए।

team india

टीम इंडिया के लिए यह जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर यह टीम इंडिया के 100वीं जीत है। इससे पहले कोई भी टीम अपनी 100वीं जीत पर इतने सारे कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india won 100th test match in their home grounds against west indies at rajkot
team india

बता दें कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बाद 100वीं टेस्ट जीत हासिल करने वाली चौथी टीम बन गई है।

विज्ञापन
team india won 100th test match in their home grounds against west indies at rajkot
india win

इतना ही नहीं इस जीत के साथ कप्तान विराट कोहली ने घरेलू मैदान पर टेस्ट जीतने के मामले में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक घरेलू मैदान पर 14 टेस्ट मैच जीते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed