टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए टॉस के समय हाफ-पैंट पहनकर आने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों के निशाने पर आ गए हैं।
...जब हाफ-पैंट पहनकर टॉस के लिए मैदान पर आए विराट, फैंस ने कहा- यह शर्मनाक बर्ताव है
बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर टॉस के समय की फोटोग्राफ पोस्ट की गई है, जिसमें कोहली सीए एकादश के कप्तान सैम वाइटमैन के साथ शार्ट्स पहने हुए हैं। प्रशंसकों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कोहली के इस कदम की आलोचना की और इसे अपमानजक करार किया।
CA XI have won the toss and will field first #TeamIndia pic.twitter.com/J8fb8BJp8x
एक ने तो इस बात का भी जिक्र किया कि भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस साल के शुरू में एशिया कप में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान की आलोचना की थी, क्योंकि उन्होंने अपनी कैप उचित तरीके से नहीं पहनी हुई थी। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल भी कहा जाता है।
ट्विटर हैंडल पर वीजी48 ने लिखा, कोहली का यह बुरा रवैया दर्शाता है कि वह खेल का और इस विरासत का सम्मान नहीं करतेकि बीसीसीआई, आईसीसी और अन्य क्रिकेट सदस्य इसके बारे में ऐसा क्यों सोचते हैं। एक ने लिखा, यह शर्मनाक और अपमानजनक है। ऐसा भी समय था जब कप्तान टॉस के समय ब्लेजर पहना करते थे। यह बर्ताव शर्मनाक है।
No matter @imVkohli is the new age best batsman, he still needs 2 give proper respect to cricket atleast for the sake of opposition team by being respectfully dress up in trousers n ur nations cap, else legacy he will leave behind will be harmful !! @vikrantgupta73 @MadanLal1983
बता दें कि शानदार फार्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली (64) और युवा पृथ्वी शॉ (66) समेत पांच भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए जिसकी मदद से भारत ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ वर्षाबाधित अभ्यास मैच में दूसरे दिन 358 रन बनाए। अब 6 दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीज चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एलिडेड में खेला जाएगा।