{"_id":"5c0e3038bdec22413f5da614","slug":"virat-kohli-says-ishant-sharma-is-not-happy-with-his-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तान कोहली ने किया खुलासा, जीत से पूरी टीम इंडिया खुश पर एक खिलाड़ी बहुत परेशान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान कोहली ने किया खुलासा, जीत से पूरी टीम इंडिया खुश पर एक खिलाड़ी बहुत परेशान
Mon, 10 Dec 2018 02:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने सोमवार को पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से रौंदकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारतीय टीम के अधिकांश खिलाड़ी जश्न मनाने में मशगूल हैं, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने बताया कि एक खिलाड़ी है, जो काफी परेशान है।
2 of 5
ishant sharma
बता दें कि टीम इंडिया का जो शख्स सबसे ज्यादा परेशान हैं, वह है तेज गेंदबाज इशांत शर्मा। दरअसल, इशांत शर्मा ने मैच में कुल 5 नो बॉल डाली, जिस पर दो बार वह विकेट चटका चुके थे। तेज गेंदबाज ने पहले टेस्ट में कुल 3 विकेट चटकाए। हालांकि, इशांत की गलती का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना नहीं पड़ा, लेकिन कोहली ने कहा कि इशांत को इस बात का मलाल है कि उनकी ये गलतियां कही मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में न मोड़ देती।
3 of 5
विराट कोहली
कोहली ने कहा, 'इशांत शर्मा ज्यादा परेशान हैं। हम सभी जीत का जश्न मना रहे थे, लेकिन वह अपने आप से बहुत गुस्सा है। हमने पूछा कि क्यों तो उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उन्हें नो बॉल नहीं डालनी चाहिए। इतना क्रिकेट खेलने के बाद मुझे पता है कि मुश्किल परिस्थिति में अगर नो बॉल नहीं करूंगा तो अंपायर को भी आउट देने में हिचकिचाहट नहीं होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ishant sharma
इशांत शर्मा ने पहली पारी में दो नो बॉल डाली और दूसरी पारी में भी वह संघर्ष करते दिखे। ऑस्ट्रेलिया जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब इशांत ने बेहतरीन इन स्विंगर पर आरोन फिंच को आउट कर लिया। मगर रिव्यु में दिखा कि उनका पैर बाहर है, जिस वजह से अंपायर ने अपना फैसला बदल दिया। इसके बाद नाथन लियोन को भी इशांत ने एलबीडब्ल्यू आउट कर लिया था, लेकिन अंपायर ने नो बॉल करार दी।
विज्ञापन
5 of 5
इशांत शर्मा
हालांकि, कप्तान विराट कोहली को भरोसा है कि इशांत शर्मा जल्द ही अपनी गलती में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम में स्कूल जैसा वातावरण नहीं है। इसलिए लड़के जब गलती करते हैं तो अपनी गलती खुद ही स्वीकार करते हैं। जब तक बर्ताव सही है, हमारा ध्यान इन गलतियों को सुधारने पर होगा। मुझे उम्मीद है कि इशांत अपने खेल में सुधार करके आगे के मैचों में दमदार प्रदर्शन करेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।