फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ने 15 साल बाद दर्ज की ऐतिहासिक जीत, कप्तान कोहली ने हासिल की विशेष उपलब्धि

Mon, 10 Dec 2018 02:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
team india tremendous win over australia in Adelaide after 15 years
team india

भारतीय क्रिकेट टीम ने 15 साल बाद इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीती है। इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारुओं पर 1-0 की बढ़त बना ली है।


 

team india tremendous win over australia in Adelaide after 15 years
टीम इंडिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने चेतेश्वर पुजारा के जुझारू शतक की बदौलत पहली पारी में 250 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रन पर ढेर हुई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 15 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 307 रन बनाए और मेजबान टीम को 323 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 291 रन पर ऑल आउट हो गई।
 

team india tremendous win over australia in Adelaide after 15 years
टीम इंडिया

बता दें कि विराट कोहली भारत के पहले कप्तान हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज का पहला ही टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलिया में खेली पिछली 11 टेस्ट सीरीज में भारत ने पहला टेस्ट मैच कभी नहीं जीता था। टीम इंडिया की एडिलेड ग्राउंड पर 12 टेस्ट में यह दूसरी जीत रही। इस मैदान पर भारत ने 15 साल के बाद जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
team india tremendous win over australia in Adelaide after 15 years
- फोटो : self

पांचवें दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को 219 रन की दरकार थी। पांचवें व अंतिम दिन तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने टीम इंडिया को दिन की पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शानदार बाउंसर डालकर पहली पारी के हीरो ट्रेविस हेड (14) को पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान टिम पेन और शॉन मार्श ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद बुमराह ने मार्श (60) को आउट कर पवेलियन भेजा। मार्श के आउट होने के बाद कमिंस बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए और उन्होंने पेन (41) साथ मिलकर पारी को संभाला लेकिन कुछ देर बाद वह बुमराह के शिकार हो गए। 
 

विज्ञापन
team india tremendous win over australia in Adelaide after 15 years
INDIA VS AUSTRALIA

इसके बाद आखिरी में टीम इंडिया को नाथन लायन (38) और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने काफी परेशान किया लेकिन अश्विन ने हेजलवुड (13) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने इसी मैदान पर साल 2003 में 4 विके से जीत दर्ज की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed