भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को संकेत दिए कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन दिन के अंदर शुरू होने वाले दूसरे अभ्यास मैच से बाहर रह सकते हैं।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला के बाद चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 17 से 21 दिसंबर के बीच एडीलेड में खेला जाएगा। कोहली इस मैच में टीम की अगुवाई करेंगे। इसके बाद वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये स्वदेश लौट जाएंगे।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की 12 रन से हार के बाद कहा, 'मैं कल सुबह उठने के बाद देखूंगा कि मैं अभ्यास मैच में खेल सकता हूं या नहीं। इसमें खेलना या नहीं खेलना का फैसला करना मेरे हाथ में नहीं है और मैं पूरे मैच में खेलना पसंद करूंगा। मैं अपने फिजियो के पास जाऊंगा और उसी के बाद इस मैच में खेलने को लेकर फैसला करूंगा।'
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कोहली की 85 रन की पारी के बावजूद भारत को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया। भारत ने श्रृंखला 2-1 से जीती। कुल मिलाकर कोहली खुश हैं कि उनकी टीम ने मुश्किल परिस्थितियों में जीत हासिल करने का तरीका पता कर लिया है।
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @BCCI
उन्होंने कहा, 'हम वापसी करने और विरोधी टीम को दहशत में रखने के तरीके ढूंढ रहे हैं और श्रृंखला में जीत से हमने 2020 सत्र का शानदार अंत किया।'