{"_id":"5b8fceb3867a557ea94a4c30","slug":"virat-kohli-reminds-fingergate-incident-during-australia-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुझे माफ कर दो! मुझ पर बैन न लगाना! विराट कोहली को याद आई 'फिंगरगेट' घटना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुझे माफ कर दो! मुझ पर बैन न लगाना! विराट कोहली को याद आई 'फिंगरगेट' घटना
Thu, 06 Sep 2018 08:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इसमें कोई संदेह नहीं है कि आधुनिक क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। हालांकि, कोहली का करियर विवादों से दूर नहीं रहा है। इसमें सबसे बड़ा 'फिंगरगेट' है, जो 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान हुआ था। कोहली ने एक ग्रुप के सदस्यों को अपने बाएं हाथ की बीच की उंगली दिखाई थी, जो कैमरे में कैद हो गई थी। उस समय कोहली बाउंड्री लाइन पर खड़े थे। इसके बाद जब माइकल क्लार्क ने बाउंड्री लाइन की तरफ शॉट घुमाया तो उसे रोकने के चक्कर में कोहली कैमरामैन से टकरा भी गए।
2 of 5
virat kohli sad
विराट कोहली ने मैच के बाद ट्विटर पर सफाई दी थी कि दर्शकों ने उन्हें मां और बहन से संबंधित खराब शब्द कहे थे। तब कोहली को आईपीएल के साथी केविन पीटरसन और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का समर्थन भी मिला था। कई लोगों ने भारतीय क्रिकेटर का साथ दिया था और कहा कि उन्हें दिल पर यह बात नहीं लेना चाहिए तथा आलोचनाओं को नजरअंदाज करना चाहिए। हालांकि, कोहली ने हाल ही में विज्डन क्रिकेट मंथली को दिए इंटरव्यू में इस घटना से जुड़ा मजेदार पल साझा किया।
3 of 5
विराट कोहली
कोहली ने कहा, 'एक चीज जो मुझे बहुत अच्छे से याद है कि सिडनी में दर्शकों ने मुझे बहुत खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने मेरे परिवार के बारे में अपशब्द कहे, जिससे मुझे गुस्सा आया और मैंने अपनी बीच की उंगली दिखा दी। यह करने पर मुझे नहीं लगा कि कुछ गलत किया। मैं अपनी मस्ती में था। अगले दिन मुझे मैच रेफरी रंजन मदुगले ने अपने कमरे में बुलाया और मैं सोच रहा था कि क्या गलत हुआ? उन्होंने कहा, 'कल बाउंड्री लाइन पर क्या हुआ था? मैंने कहा, 'कुछ नहीं'।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
29 वर्षीय कोहली ने आगे कहा, 'मैच रेफरी ने मेरे सामने अखबार फेंका, जहां मेरी बड़ी सी फोटो पहले पन्ने पर थी। मैं उसमें कह रहा हूं, 'मुझे माफ कर दो! कृपया मुझे बैन न करना! मैं इस पर गुस्सा हुआ। मगर रंजन अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने समझा कि मैं युवा हूं और ऐसी चीजें हो जाती हैं।' वैसे, टीम इंडिया के कप्तान को आक्रामक जश्न मनाने और बल्लेबाज को मैदान से अनोखे अंदाज में बाहर भेजने के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
VIRAT KOHLI
कोहली को पसंद है कि वह विरोधी टीम पर हावी होकर खेले। इस मामले पर विराट ने कहा कि उन्हें गर्व है कि मैदान पर उन्होंने अपने आक्रामक व्यव्हार में बदलाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह किसी के लिए या किसी के कहने पर कभी नहीं बदलना चाहते। वह ऐसा करके खुश हैं। कोहली ने कहा, 'मैं जब युवा था तो जो करता था, उस पर काफी हंसता भी हूं। मुझे गर्व है कि मैंने अपने तरीके नहीं बदले क्योंकि मैं हमेशा वैसा रहा जो हूं। मैं दुनिया में किसी को दिखाने के लिए बदल नहीं सकता। मैं जैसा हूं, उससे खुश हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।