फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENGvIND: कप्तान कोहली ने फिर रचा इतिहास, ब्रायन लारा का तोड़ा यह बड़ा रिकॉर्ड

Fri, 03 Aug 2018 06:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
VIRAT KOHLI quickest to achieve 7000 runs as a captain, surpassed Brain Lara

इंग्लैंड की सरजमीं पर अपना पहला शतक ठोकते ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। विपरित हालातों में खेली गई अपनी 149 रन की पारी के दौरान उन्होंने विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए। एजबेस्टन में खेले जा रहे पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन विराट के बल्ले से कई रिकॉर्ड टूटे।

VIRAT KOHLI quickest to achieve 7000 runs as a captain, surpassed Brain Lara

टीम इंडिया को संभालते हुए उन्होंने बतौर कप्तान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने कप्तान के रूप में सबसे तेजी से रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा। 

VIRAT KOHLI quickest to achieve 7000 runs as a captain, surpassed Brain Lara

225 गेंदों में खेली गई 149 रन की पारी की बदौलत कोहली ने बतौर कप्तान अपने 7000 रन भी पूरे किए। यह कारनामा उन्होंने महज 124 पारियों में कर दिखाया। इससे पहले और कोई कप्तान इतनी तेज गति से अंतरराष्ट्रीय रन नहीं बना सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
VIRAT KOHLI quickest to achieve 7000 runs as a captain, surpassed Brain Lara

लारा ने बतौर कप्तान 7 हजार अंतरराष्ट्रीय रन 164 पारियों में पूरे किए थे। विराट और लारा के बीच 40 पारियों का बड़ा अंतर है। 2014 में धोनी के बाद टीम की कमान संभालने वाले कोहली ने कप्तान के तौर पर 37* टेस्ट मैचों की 58* पारियों में 67.20 की औसत से 3562* रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
VIRAT KOHLI quickest to achieve 7000 runs as a captain, surpassed Brain Lara

टेस्ट में विराट 15 शतक और 6 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। वनडे में विराट ने 52 मैचों में कप्तानी करते हुए 49 पारियों में 82.67 की औसत से 3059 रन बनाए हैं।  वहीं अंतरराष्ट्रीय टी 20 में विराट ने 17 मैच की 17 पारियों में 31.78 की औसत से 445 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed