फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में मिला कोहली का जबरा फैन, हाथों में पोस्टर लिए की भावुक अपील

Thu, 10 Oct 2019 02:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 10 Oct 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Popularity Knows No Bounds Pakistan Fan Makes Placard Appeal
विराट कोहली और पाकिस्तानी फैन - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं। कोहली के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में हैं। लोग कोहली के खेल के साथ उनके फिटनेस के भी दीवाने हैं। यही वजह है कि, पाकिस्तान में भी कोहली की धूम खूब है। पाकिस्तान के एक फैन ने कोहली के प्रति अपनी दीवानगी दिखाई है।

Virat Kohli Popularity Knows No Bounds Pakistan Fan Makes Placard Appeal
पाकिस्तानी फैन की विराट से भावुक अपील - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कोहली के पाकिस्तानी फैन ने लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच मुकाबले में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टी-20 मैच खेलने उतरी थीं। इस मुकाबले में श्रीलंका ने 13 रन से जीत दर्ज कर पाकिस्तान का सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। 

Virat Kohli Popularity Knows No Bounds Pakistan Fan Makes Placard Appeal
विराट कोहली अपने फैन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

गद्दाफी स्टेडियम में कोहली का फैन ने विराट  के नाम का पोस्टर लिए खड़ा दिखा, जिसपर लिखा था। कोहली हम सभी आपको पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं। ट्विटर पर वायरल हो रही इस तस्वीर को पर भारतीय फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि, हम भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होते हुए देखना चाहते हैं। बस जल्दी से हालात बेहतर हो और एक बार फिर से भारत और पाक के बीच क्रिकेट शुरू हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Popularity Knows No Bounds Pakistan Fan Makes Placard Appeal
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि, भारतीय सरकार पाकिस्तान से लगातार आतंकवाद को अपने जमीन पर पनपने से रोकने लिए कहती रही है, लेकिन पाक हर बार नापाक हरकत को अंजाम देता रहा है। दोनों देशों के बीच बनी तनाव कि स्थिति में भारत-पाक के बीच कोई भी सीरीज लंबे समय से नहीं हुई है, हालांकि दोनों टीम आईसीसी के टूर्नामेंट में एक दूसरे खिलाफ खेलती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed