टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में इतिहास रच दिया। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने डेविड विली द्वारा किए पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 12वीं गेंद पर 8 रन पूरा करते ही अपना नाम रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज करा लिया। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 गेंदों में एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन की पारी खेली।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की 56वीं पारी में 2,000 रन पूरे किए, जो कि सबसे तेज हैं। कोहली के अब 60 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2012 रन हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम दर्ज था, जिन्होंने 66वीं पारी में दो हजार रन का आंकड़ा पार किया था।
3 of 6
मार्टिन गप्टिल
- फोटो : twitter
इस मामले में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने उपलब्धि 68वीं पारी में हासिल की थी। वैसे, टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं।
टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (2271 रन) के नाम दर्ज हैं। इसके बाद ब्रेंडन मैकुलम (2140 रन) दूसरे नंबर पर काबिज हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक काबिज हैं। मलिक के 100 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2039 रन हैं।
विराट कोहली के पास आयरलैंड के खिलाफ ही 2,000 रन पूरे करने का मौका था। तब वह यह आंकड़ा पार करने से केवल 17 रन दूर थे। मगर आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 इंटरनेशनल मैच कोहली के लिए अच्छे नहीं बीते। पहले मैच में वह अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने आए और बिना खाता खोले डगआउट लौटे। इसके बाद दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में वह ओपनिंग करने आए, लेकिन 9 रन बनाकर आउट हो गए।