फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरोन फिंच ने रचा इतिहास, टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर किया जोरदार धमाका

Tue, 03 Jul 2018 07:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
aaron finch smashed fastest century in t20 cricket against zimbabwe
aaron finch

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने टी-20 क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। जिंबाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में एरॉन फिंच ने सिर्फ 76 गेंदों पर 172 रन जड़ डाले। बता दें कि टी-20 क्रिकेट में यह अब तक किसी भी कंगारू बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

aaron finch smashed fastest century in t20 cricket against zimbabwe
aaron finch

एरॉन फिंच अपनी इस तेज तर्रार पारी में 16 चौके और 10 छक्के जड़े। एरॉन फिंच के तेज शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिंब्बावे के सामने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 229 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया है।

aaron finch smashed fastest century in t20 cricket against zimbabwe
aaron finch

एरॉन फिंच ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर आते ही हमला बोल दिया। एरॉन फिंच ने महज 22 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के जमाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं 50 गेंद पर शतक पूरा कर टी-20 में दूसरा शतक जड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
aaron finch smashed fastest century in t20 cricket against zimbabwe
aaron finch

ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई की कप्तानी कर रहे एरॉन फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 50 गेंद पर शतक जमाते हुए एक खास लिस्ट में जगह बनाई। एरॉन फिंच टी-20 क्रिकेट में दो शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने टी-20 में दो शतक बनाए हैं।

विज्ञापन
aaron finch smashed fastest century in t20 cricket against zimbabwe
aron finch

एरॉन फिंच के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इंग्लैंड के खिलाफ फिंच ने 2013 में 63 गेंद पर 156 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 14 छक्के मारे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed