{"_id":"5bf516febdec2269bc7ffc3a","slug":"virat-kohli-does-not-include-yuzvendra-chahal-in-first-t20i-here-are-three-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: विराट कोहली ने पहले टी-20 में युजवेंद्र चहल को क्यों नहीं दिया मौका? सामने आए ये तीन कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: विराट कोहली ने पहले टी-20 में युजवेंद्र चहल को क्यों नहीं दिया मौका? सामने आए ये तीन कारण
Wed, 21 Nov 2018 02:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को शुरू हो गया है। कप्तान विराट कोहली ने ब्रिस्बेन में टॉस जीतकर कंगारू टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन जब सामने आई तो अचानक सवाल खड़े हुए कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को क्यों नहीं शामिल किया गया। चहल का टी-20 में प्रदर्शन भी बेहतर रहा और कुलदीप के साथ उनकी जोड़ी विश्व में प्रचलित हो चुकी है। इसके बावजूद आखिर कोहली और टीम प्रबंधन ने चहल को पहले टी-20 में मौका क्यों नहीं दिया।
2 of 5
yuzvendra chahal
बता दें कि बीसीसीआई ने मैच के एक दिन पहले ही अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें चहल भी शामिल थे। चहल का उस लिस्ट में नाम 12वें नंबर पर जरूर था, लेकिन पहले भी देखा गया कि अंतिम समय में टीम में एक या दो बदलाव हुए हैं। इसे देखते हुए माना जा रहा था कि चहल को मौका जरूर मिलेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। इसके पीछे के तीन कारण निकलकर सामने आए। मैच की परिस्थिति को देखते हुए यह तीन कारण नजर आ रहे हैं:
3 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
कारण-1: ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के अधीन है। ऐसी पिच पर तय था कि टीम इंडिया कम से कम तीन तेज गेंदबाजों के साथ जरूर मैदान संभालेगी। हुआ भी ऐसा ही। टीम इंडिया ने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युवा खलील अहमद को अंतिम एकादश में मौका दिया। युजवेंद्र चहल का सबसे बड़ा हथियार लेग स्पिन गेंदबाजी है, लेकिन गाबा की पिच को देखते हुए उन्हें बाहर बैठाने का कठिन फैसला जरूर लिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
कारण-2: चहल को हार्दिक पांड्या की कमी के कारण भी टीम से बाहर बैठना पड़ा। दरअसल, टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के रहने से तेज गेंदबाज ऑलराउंडर मिलता है, लेकिन वह चोटिल होने की वजह से बाहर हैं। ऐसे में टीम इंडिया को बतौर ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को मौका देना पड़ा, जो स्पिन भी कराते हैं। चहल को अच्छा बल्लेबाज नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ा और बेंच को गर्म करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
गेंदबाज कुलदीप यादव
कारण-3: युजवेंद्र चहल पर कुलदीप यादव को तरजीह देना। भारतीय टीम ने चाइनामैन कुलदीप यादव को मौका देना सही समझा। वैसे, देखा जाए तो कुलदीप रिस्ट स्पिनर हैं और बल्लेबाजों के लिए पहेली बन जाते हैं। उनकी गेंदों को खेलना आसान नहीं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास एडम जम्पा है, जिसके खिलाफ अभ्यास करते हुए वह चहल का आसानी से सामना कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन और कप्तान कोहली ने चहल को बाहर करने का मुश्किल फैसला लिया होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।