{"_id":"5c19d77bbdec22570f347af2","slug":"virat-kohli-behaviour-is-disrespectful-and-silly-feels-mitchell-johnson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली 'असभ्य' और 'मूर्ख' हैं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने किया भारतीय कप्तान का अपमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली 'असभ्य' और 'मूर्ख' हैं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने किया भारतीय कप्तान का अपमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और आॅस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन के बीच पर्थ में संपन्न दूसरे टेस्ट में विवाद हुआ। टेस्ट के दौरान कोहली-पैन के बीच शब्दों के काफी बाण छोड़े गए। हालांकि, आॅस्ट्रेलिया की जीत के बाद दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर इस विवाद को मैदान पर खत्म कर लिया।
2 of 5
विराट कोहली
आॅस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने भारतीय कप्तान पर हमला बोला है। जॉनसन ने बुधवार को कहा कि पर्थ टेस्ट में कोहली ने जो किया वह उसमें असभ्य और मूर्ख दिखे। जॉनसन ने एक अखबार में अपने कॉलम में लिखा, मैच खत्म होने के बाद आप एक-दूसरे की आंखों में देख सकें और हाथ मिलाकर कहें कि अच्छा मुकाबला हुआ। विराट कोहली ने पैन से हाथ मिलाया, लेकिन उनकी आंखों में नहीं देखा, जो मेरी नजर में असभ्य है।'
3 of 5
मिशेल जॉनसन
उन्होंने आगे लिखा, कोहली अन्य क्रिकेटरों से काफी जुदा हैं। उनका प्रदर्शन उन्हें अन्य क्रिकेटरों से अलग बनाकर विराट कोहली बनाता है। मगर इस टेस्ट में उन्होंने जो किया, उससे वह मूर्ख दिखे।' पता हो कि भारतीय और आॅस्ट्रेलियाई कप्तान के बीच पर्थ टेस्ट में जमकर विवाद हुआ था। जानकारी मिली है कि दोनों ने एक-दूसरे पर निजी हमले भी किए। इस मैच को आॅस्ट्रेलिया ने 146 रन के अंतर से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टिम पैन और विराट कोहली
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने टिम पैन को अनियमित कप्तान कहा, जिसे बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खारिज किया और अपने कप्तान का बचाव करते हुए इस रिपोर्ट को बकवास करार दिया। मैच के दौरान दोनों कप्तानों के बीच छींटाकशी चलती रही, लेकिन दोनों ने कहा कि सीमा का उल्लंघन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और मिचेल जॉनसन
- फोटो : indian express
बहरहाल, जॉनसन को कोहली की एक और बात पसंद नहीं आई। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में जब विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौटे तो उन्होंने दर्शकों के खड़े होकर तालियां बजाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने मैच के बाद कहा कि कोई कारण नहीं था कि लोग उनकी इज्जत करें। जॉनसन ने कहा कि जब आउट दिया गया तब आपको उसे स्वीकार करके आगे बढ़ना चाहिए। कोहली के बयान और दर्शकों के प्रति बर्ताव से उनकी इज्जत जरूर कम हुई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।