फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली 'असभ्य' और 'मूर्ख' हैं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने किया भारतीय कप्तान का अपमान

Wed, 19 Dec 2018 11:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 19 Dec 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
virat kohli behaviour is disrespectful and silly feels mitchell johnson
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और आॅस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन के बीच पर्थ में संपन्न दूसरे टेस्ट में विवाद हुआ। टेस्ट के दौरान कोहली-पैन के बीच शब्दों के काफी बाण छोड़े गए। हालांकि, आॅस्ट्रेलिया की जीत के बाद दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर इस विवाद को मैदान पर खत्म कर लिया।

virat kohli behaviour is disrespectful and silly feels mitchell johnson
विराट कोहली

आॅस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने भारतीय कप्तान पर हमला बोला है। जॉनसन ने बुधवार को कहा कि पर्थ टेस्ट में कोहली ने जो किया वह उसमें असभ्य और मूर्ख दिखे। जॉनसन ने एक अखबार में अपने कॉलम में लिखा, मैच खत्म होने के बाद आप एक-दूसरे की आंखों में देख सकें और हाथ मिलाकर कहें कि अच्छा मुकाबला हुआ। विराट कोहली ने पैन से हाथ मिलाया, लेकिन उनकी आंखों में नहीं देखा, जो मेरी नजर में असभ्य है।'

virat kohli behaviour is disrespectful and silly feels mitchell johnson
मिशेल जॉनसन

उन्होंने आगे लिखा, कोहली अन्य क्रिकेटरों से काफी जुदा हैं। उनका प्रदर्शन उन्हें अन्य क्रिकेटरों से अलग बनाकर विराट कोहली बनाता है। मगर इस टेस्ट में उन्होंने जो किया, उससे वह मूर्ख दिखे।' पता हो कि भारतीय और आॅस्ट्रेलियाई कप्तान के बीच पर्थ टेस्ट में जमकर विवाद हुआ था। जानकारी मिली है कि दोनों ने एक-दूसरे पर निजी हमले भी किए। इस मैच को आॅस्ट्रेलिया ने 146 रन के अंतर से जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli behaviour is disrespectful and silly feels mitchell johnson
टिम पैन और विराट कोहली

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने टिम पैन को अनियमित कप्तान कहा, जिसे बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खारिज किया और अपने कप्तान का बचाव करते हुए इस रिपोर्ट को बकवास करार दिया। मैच के दौरान दोनों कप्तानों के बीच छींटाकशी चलती रही, लेकिन दोनों ने कहा कि सीमा का उल्लंघन नहीं हुआ है।

विज्ञापन
virat kohli behaviour is disrespectful and silly feels mitchell johnson
विराट कोहली और मिचेल जॉनसन - फोटो : indian express

बहरहाल, जॉनसन को कोहली की एक और बात पसंद नहीं आई। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में जब विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौटे तो उन्होंने दर्शकों के खड़े होकर तालियां बजाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने मैच के बाद कहा कि कोई कारण नहीं था कि लोग उनकी इज्जत करें। जॉनसन ने कहा कि जब आउट दिया गया तब आपको उसे स्वीकार करके आगे बढ़ना चाहिए। कोहली के बयान और दर्शकों के प्रति बर्ताव से उनकी इज्जत जरूर कम हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed