{"_id":"5c19ce57bdec2256f5337b26","slug":"sam-curran-sold-to-kings-eleven-punjab-on-expensive-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2019: इंग्लैंड में टीम इंडिया को हार का घाव देने वाले सैम करन 7.20 करोड़ में बिके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction 2019: इंग्लैंड में टीम इंडिया को हार का घाव देने वाले सैम करन 7.20 करोड़ में बिके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सैम करन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया को जिस खिलाड़ी ने अकेले अपने दम पर हराया उसकी आईपीएल 2019 में लॉटरी लग गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन की।
2 of 6
Sam Curran
इस बोली में सबसे ज्यादा चर्चित इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम करन और शिवम दुबे रहे। करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा। वहीं ऑलराउंडर शिवम दुबे को बेंगलुरु ने 5 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस मात्र 20 लाख रुपए था।
3 of 6
sam curran
सैम करन आईपीएल में अपना डेब्यू करेंगे। वह इस साल आईपीएल नीलामी में शामिल होने वाले पांच नए इंग्लिश खिलाड़ियों में से एक रहे। पंजाब के लिए सैम की खरीददारी फायदे का सौदा साबित हो सकती है क्योंकि 2019 विश्व कप के लिए वह इंग्लैंड के संभावितों में शामिल नहीं है। इसका मतलब यह है कि सैम आईपीएल के पूरे सीजन में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sam curran
फैंस के मन में यह सवाल जरूर होगा कि करन की मौजूदगी से किंग्स इलेवन पंजाब को क्या फायदा होगा? बता दें कि करन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और शुरुआती ओवर्स में वह अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सैम करन
इसके अलावा वह यॉर्कर गेंद का भी अच्छे से इस्तेमाल करना जानते हैं, जो क्रिकेट के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक माना जाता है। यही नहीं, करन निचले क्रम में भी बल्लेबाजी करना जानते हैं, जिससे पंजाब को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिल सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।