फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली की झोली में आई एक और बड़ी उपलब्धि, इस बार सचिन नहीं द्रविड़ का तोड़ा रिकॉर्ड

Sun, 02 Sep 2018 08:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
virat kohli becomes highest run scorer as captain in a test series
विराट कोहली

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा व निर्णायक मुकाबला साउथ हैम्पटन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड द्वारा दिए गए 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद शानदार वापसी की है।

virat kohli becomes highest run scorer as captain in a test series
विराट कोहली

इस मैच में कप्तान कोहली ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लिश टीम को जीत से दूर रखा। इसी के साथ चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में 15 के स्कोर पहुंचते ही कप्तान विराट कोहली ने विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड की एक नई इबारत लिख दी।

virat kohli becomes highest run scorer as captain in a test series
Virat kohli

दरअसल कोहली पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इकलौती टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले विराट कोहली पहले एशियाई कप्तान भी बन गए हैं। इसके अलावा विदेशी दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले वह दुनिया के छठे कप्तान भी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli becomes highest run scorer as captain in a test series
राहुल द्रविड़
इतना ही नहीं, बतौर कप्तान पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। द्रविड़ ने साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 496 रन बनाए थे।
विज्ञापन
virat kohli becomes highest run scorer as captain in a test series
gavaskar and vishwanath

बता दें कि टीम इंडिया की तरफ से एक टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। साल 1971-1972 में सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 771 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed