फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली बने भारत के सबसे अमीर खिलाड़ी, धोनी-सचिन की इतनी है कमाई

Wed, 12 Jun 2019 08:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Jun 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
virat kohli becomes highest earnin
virat kohli - फोटो : instagram

फोर्ब्स ने भारत की 100 सबसे अमीर हस्तियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक कोहली की कुल वार्षिक आय 228.09 करोड़ी रुपये बताई गई है। हालांकि इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 253.25 करोड़ की कमाई के साथ पहले स्थान पर हैं।

virat kohli becomes highest earnin
एमएस धोनी

लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 101.77 करोड़ की सालाना आय के साथ पांचवें स्थान पह हैं। वहीं टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 80 करोड़ रुपये की सालाना कमाई के साथ 9वें स्थान पर काबिज हैं।
 

virat kohli becomes highest earnin
PV sindhu

सचिन के बाद भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु 20वें स्थान पर है। लिस्ट में सिंधु की कुल कमाई 36.5 करोड़ रुपये बताई गई है। भारत को एशियन चैंपियन बनाने वाले क्रिकेटर रोहित शर्मा इस लिस्ट में 31.49 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 23वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli becomes highest earnin
hardik pandya

जबकि टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 28.46 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ 27वें पायदान पर मौजूद हैं। टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन 18.9 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 44वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
virat kohli becomes highest earnin
Bhuvneshwar Kumar

वहीं टीम इंडिया के स्विंग स्पेशलिस्ट गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 17.26 करोड़ रुपये की सालाना आय के साथ 52वें स्थान पर हैं। वहीं सुरेश रैना 16.96 करोड़ के साथ लिस्ट में 55वें नंबर पर हैं। लिस्ट में साइना नेहवाल को 16.54 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 58वां स्थान मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed