फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से विराट कोहली समेत कई स्टार्स टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज से हो सकते हैं बाहर

Fri, 23 Feb 2018 01:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and two other members can get rest for the nidahas t20i tri series
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी आगामी टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रह सकते हैं। कप्तान विराट कोहली समेत दो और खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है। बता दें कि टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में टीम इंडिया के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

virat kohli and two other members can get rest for the nidahas t20i tri series
विराट कोहली - फोटो : BCCI

दरअसल, टीम इंडिया का कार्यक्रम बेहद व्यस्त चला आ रहा है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली ने ब्रेक लेने की इच्छा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सामने रखी है। अब बोर्ड इस बारे में गंभीर रूप से विचार कर रहा है और कोहली के साथ-साथ तेज गेंदबाजों की जोड़ी जसप्रीत बुमराह व भुवनेश्वर कुमार को भी आराम देने पर विचार कर रहा है।

virat kohli and two other members can get rest for the nidahas t20i tri series
Virat Kohli

सिलेक्टर्स भी चाहते हैं कि टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं को देखते हुए प्रमुख 11 खिलाड़ी फिट रहे और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम देने का मन बना लिया गया है। याद हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में संपन्न दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद बोर्ड की तरफ से बयान आया था कि अगर कप्तान विराट कोहली आराम करना चाहे तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and two other members can get rest for the nidahas t20i tri series
Virat Kohli

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने विराट कोहली को आराम देने का मन बना लिया है। इसके अलावा दो और खिलाड़ियों को आराम देने के बारे में विचार किया जा रहा है। बता दें कि ट्राई सीरीज का पहला मैच 6 मार्च को खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 18 मार्च को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
virat kohli and two other members can get rest for the nidahas t20i tri series
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI

अगर विराट, बुमराह और भुवी को आराम दिया गया तो बोर्ड युवा खिलाड़ियों मौका दे सकता है। दिल्ली दे ऋषभ पंत और कर्नाटक के मयंक अगरवाल को मौका मिलने की संभावना नजर आ रही है। पॉलिसी भी टीम मैनेजमेंट की ऐसी है कि अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को परख लिया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed