भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एडीलेड में पहले क्रिकेट टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को चेताया है कि मेहमान टीम के जज्बे में आगे भी कोई कमी नहीं आएगी और बाकी बचे तीन मैचों में भी टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी।
सावधान ऑस्ट्रेलिया! कान खोलकर सुन लो जीत के बाद दिए कप्तान कोहली के ये 5 बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सीरीज जीतने आए हैं
कोहली ने कहा, 'हम सिर्फ एक टेस्ट मैच से खुश नहीं होने वाले। हां, हम इस जीत से खुश हैं लेकिन हमें इसे आगे बढ़ाना होगा। हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है।'
भारत 2014 में भी एडीलेड ओवल में पहला टेस्ट जीतने के करीब पहुंचा था लेकिन अंत में उसे 48 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने कहा, 'इससे हमें इस तरह की बड़ी श्रृंखला खेलने के लिए सही लय मिली है। हमें पांच दिन तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शारीरिक और मानसिक मेहनत, और भावनाएं भी, यह सभी नतीजें में नजर आईं, इसलिए यह विशेष अहसास है।'
मैं बर्फ की तरह कूल नहीं हूं
'मैच के दौरान धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। मैं यह नहीं कहता कि बर्फ की तरह कूल हूं लेकिन अपनी भावनाओं को दिखाना नहीं चाहता। जसप्रीत बुमराह अपने आखिरी ओवर में गुस्सा हो रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें शांत रहने को कहा। अपने गेंदबाजों पर मुझे बहुत गर्व है। पहली पारी में, हमने पहले सत्र में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी नहीं की। हम क्रीज पर अधिक देर टिकेंगे तो उन्हें दूसरे या तीसरे स्पैल के लिए आना होगा और आपके पास रन बनाने के अधिक मौके होंगे क्योंकि जब कूकाबूरा गेंद कोमल हो जाती है तो आप आसानी से शॉट खेल सकते हो।'
बल्लेबाजों को खास सलाह
भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि भारत ने पहली पारी में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी नहीं की और उन्होंने सोमवार को टीम के अपने साथियों से अधिक धैर्य और जज्बा दिखाने को कहा जिससे कि चार मैचों की श्रृंखला के बाकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हताश किया जा सके।
कोहली ने कहा, 'पहली पारी में, हमने पहले सत्र में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी नहीं की और उनके गेंदबाजों को मैच में वापसी का मौका दिया। हम क्रीज पर अधिक देर टिकेंगे तो उन्हें दूसरे या तीसरे स्पैल के लिए आना होगा और आपके पास रन बनाने के अधिक मौके होंगे क्योंकि जब कूकाबूरा गेंद कोमल हो जाती है तो आप आसानी से शॉट खेल सकते हो।'
विजय-राहुल की तारीफ
विजय और राहुल ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की, मुझे लगता है कि उस समय आसमान में बादल छाए थे और वह काफी महत्वपूर्ण चरण था, उन्होंने गेंदबाजों को निशाना बनाया विशेषकर राहुल ने। मुझे लगता है कि इन योगदानों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 323 रन के लक्ष्य में 44 रन का योगदान बड़ा है।'
भारतीय कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस मैच में खेलने के तरीके पर सभी को गर्व होना चाहिए। प्रत्येक बल्लेबाज चाहता है कि वह 40 रन को शतक में बदले और अगले मैच में हम सभी यह करने का प्रयास करेंगे। अगर मैच आपके नियंत्रण में है तो इसका फायदा उठाओ।'