{"_id":"5c0f08c1bdec2241454bc4d7","slug":"australian-captain-tim-paine-slams-drs-system-after-defeated-in-adelaide-test-against-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एडिलेड टेस्ट में सनसनीखेज हार से बौखलाया ऑस्ट्रेलिया, DRS पर ही उठाए सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एडिलेड टेस्ट में सनसनीखेज हार से बौखलाया ऑस्ट्रेलिया, DRS पर ही उठाए सवाल
Tue, 11 Dec 2018 06:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
tim paine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीत का सपना लेकर आई भारतीय क्रिकेट टीम ने दस साल में पहली टेस्ट जीत हासिल की। इस हार से बौखलाई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीआरएस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
2 of 6
कंगारू कप्तान टिम पेन ने डीआरएस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया को कई विकेट डीआरएस की वजह से नहीं मिले। पेन की माने तो, 'डीआरएस सटीक सिस्टम नहीं है। ये बेहद ही झुंझलाहट पैदा करता है। हालांकि यह एक ऐसी चीज है जिस पर आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।'
3 of 6
- फोटो : File
एडिलेड टेस्ट के दौरान स्पिनर नाथन लियोन के 3 विकेट डीआरएस के बाद पलटे गए। यही देखने के बाद टिम पेन ने बॉल ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी पर ही सवाल खड़े कर दिए। टिम पेन ने कहा, 'बॉल ट्रैकिंग में कई गेंदें स्टंप्स के ऊपर से जाती दिखीं, लेकिन लाइव मैच में ऐसा नहीं लग रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : Espncricinfo
टिम पेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पर्थ में वापसी का भरोसा जताया। उन्होंने कहा 'अगर आप अच्छी टीम बनना चाहते हो तो आपको ऐसी टीम बनना होगा जिसे हराना मुश्किल होता है और आज हमने ऐसा किया। हमने भारत को जीत के लिये काफी संघर्ष करवाया। मुझे लगता है कि उन्होंने जितना सोचा था हमने उन्हें उससे ज्यादा मेहनत करवाई।'
विज्ञापन
5 of 6
बताते चलें कि भारतीय टीम के 323 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 291 रन पर ऑल आउट हो गई और पहला टेस्ट मैच हार गई। इस जीत के साथ ही भारत 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।