विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जब-जब उनका बल्ला चलता है क्रिकेट इतिहाल की कोई न कोई उपलब्धि उनके नाम दर्ज हो जाती है।
यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : getty
कुछ ऐसा ही कारनामा कोहली ने विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ 246 रनों की विराट जीत हासिल करने के दौरान हासिल की।
यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट
विराट ने विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में 167 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 81 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : getty
करियर के 50वें टेस्ट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह यह कारनामा कर चुके हैं।
यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट
सुनील गावस्कर ने साल 1979 में अपने 50वें टेस्ट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया था। वहीं हरभजन सिंह ने साल 2005 में हरभजन सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है। हरभजन के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज को यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने में 11 साल लग गए।