फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या शानदार प्रदर्शन के बावजूद विराट कोहली के लिए सिरदर्द बन गए उमेश यादव

Mon, 15 Oct 2018 03:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
umesh yadav gives us selection headache feels captain virat kohli
उमेश यादव

उमेश यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट में एक तेज गेंदबाज के चोटिल होने के बाद पूरी जिम्मेदारी उठाई और शानदार प्रदर्शन किया। टेस्ट डेब्यू करने वाले शार्दुल ठाकुर 10 गेंद करने के बाद ग्रोइन की समस्या से जूझे और मैदान से बाहर चले गए। फिर 30 वर्षीय उमेश यादव ने अपना दम दिखाया और हैदराबाद में 10 कैरीबियाई बल्लेबाजों का शिकार करके मेजबान टीम को सीरीज में 2-0 की जीत दिलाई। भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद उमेश यादव सिरदर्द बन गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों:

umesh yadav gives us selection headache feels captain virat kohli
उमेश यादव

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उमेश की तारीफ करते हुए मैच के बाद कहा कि तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले गेंदबाजों के चयन को लेकर सिरदर्द बढ़ा दिया है। टीम इंडिया में इस समय कई अच्छे तेज गेंदबाज मौजूद हैं और उमेश के प्रदर्शन के बाद कोहली को समस्या होगी कि किसे बाहर रखें और किसे खेलने का मौका दें। बता दें कि उमेश यादव घरेलू धरती पर एक टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बने।

umesh yadav gives us selection headache feels captain virat kohli
विराट कोहली

कोहली ने कहा, 'अगर आप तीन नए लोगों (इंग्लैंड में विहारी, शॉ और पंत) को देखें तो पाएंगे कि जिसे भी मौका मिला, उसने इसे दोनों हाथों से घेरा। मेरे ख्याल से यह सभी पहलू हमारे लिए सकारात्मक हैं। मगर दूसरे टेस्ट में मैं सिर्फ उमेश को ही देखते रह गया। शार्दुल चोटिल हो गए और उमेश ने 10 विकेट चटकाए। यह शानदार प्रदर्शन रहा। हम सभी उनके लिए खुश हैं। मेरे ख्याल से इस तरह के तेज गेंदबाज होना किसी भी टीम के लिए अच्छा विकल्प है। हमारा सिरदर्द बढ़ेगा कि इतने गुणी गेंदबाजों में से किसे मौका दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
umesh yadav gives us selection headache feels captain virat kohli
पृथ्वी शॉ

इसके अलावा टीम के बल्लेबाजी विभाग के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा ताकि गेंदबाजों को सहायता मिल सके। 29 वर्षीय कोहली ने कहा, 'मैं इन खिलाड़ियों को फिट देखकर बहुत खुश हूं। बल्लेबाजों पर भी कम जिम्मेदारी नहीं थी। मेरे ख्याल से यह मैच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण था। पहली पारी राजकोट के मुकाबले ज्यादा कड़ी थी।'

विज्ञापन
umesh yadav gives us selection headache feels captain virat kohli
अजिंक्य रहाणे

बकौल कोहली, 'अजिंक्य रहाणे ने शानदार पारी खेली। उन्होंने नॉटिंघम में भी शानदार प्रदर्शन करके हमें जीत दिलाई थी। बहरहाल, हैदराबाद में पंत के साथ उनकी साझेदारी देखने लायक रही। हमें इस तरह के बल्लेबाजों की जरूरत है जो समय पर प्रदर्शन करके टीम को जीत दिला सकें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed