बांग्लादेश ने रविवार को पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। अकबर अली की कप्तानी में बांग्लादेश ने चार बार की चैंपियन टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। हालांकि इतिहास रचने और जीत का जश्न मनाने के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया और पूरे टूर्नामेंट के ऊपर एक दाग भी लगा गया।
U19 CWC: बांग्लादेशी खिलाड़ियों की बदसलूकी पर ICC सख्त, फुटेज देखने के बाद कर सकती है बड़ी कार्रवाई
अब भारतीय टीम के मैनेजर अनिल पटेल ने बताया है आईसीसी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और वो आखिरी वक्त के वीडियो फुटेज देखेगी। पटेल ने कहा कि हम सभी अचंभित थे लेकिन हम समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है। इस मामले में अब आईसीसी कार्रवाई कर सकती है।
पटेल के मुताबिक इस पूरे विवाद के बाद मैच रेफरी ग्रीम लाब्रूय उनके पास आए और खेद व्यक्त किया। बतौर पटेल, 'मैच रेफरी ने पूरे मामले पर उनसे माफ़ी मांगी और आईसीसी द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है'।
दरअसल, मैच में जीत का रन बनाने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी की। बांग्लादेश के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए मैदान में गए और उस दौरान उनमें से कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के पास पहुंचकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया और उकसाने लगे। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने भी उसपर प्रतिक्रिया दी जिसके बाद बीच मैदान ही दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई। इसके बाद वहां मौजूद अंपायर ने खिलाड़ियों को एक-दूसरे से अलग किया।
Fight between India U19 and Bangladesh U19 players in ICC....this is show the mentality of Bangladesh players with their culture #U19CWC2020 #U19WC #U19CWCFinal pic.twitter.com/1HXPat1cEj#U19CWCFinal
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बांग्लादेशी कप्तान अकबर अली ने मैच के बाद खेद भी जताया। अली ने कहा कि, 'ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा हमें किसी भी स्थिति में विपक्ष और खेल का सम्मान करना चाहिए। अकबर ने कहा, ‘यह सपना पूरा होने जैसा है। हमने पिछले दो साल में बहुत मेहनत की है और यह उसी का नतीजा है।’