क्रिस गेल सभी टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते थे। चलिए, जानते हैं, कोहली का नंबर कहां हैं?
आज गेल के शतक लगाते ही तो टूट जाएगा 2 साल का रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के आतिश बल्लेबाज एबी डीविलियर्स हैं। उनके नाम 717 रन हैं। 2007 से अभी तक खेले 30 मैचों में टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों में उनके बल्ले से 51 चौके और 30 छक्के लगाए हैं।
आज गेल के शतक लगाते ही तो टूट जाएगा 2 साल का रिकॉर्ड
चौथे नंबर पर टीम इंडिया की रनों की मशीन विराट कोहली का नंबर है। 2012 से अभी तक खेले 16 मैचों में इनके बल्ले से 777 रन निकले हैं। इसके अलावा ये 73 चौके और 19 छक्के भी लगा चुके हैं।
आज गेल के शतक लगाते ही तो टूट जाएगा 2 साल का रिकॉर्ड
टॉप तीन में श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान का नंबर आता है। 2007 से अभी तक खेले कुल 35 मैचों में इनके बल्ले से 897 रन निकले हैं। यह बल्लेबाज फटाफट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 101 चौके और 20 छक्के भी लगा चुका है।
अगर गेल ने लगाया शतक, टूट जाएगा 2 साल का रिकॉर्ड
दूसरे नंबर वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल आते हैं। 2007 से अभी तक खेले कुल 27 मैचों की 25 पारियों में ये 916 रन बना चुके हैं। इनका उच्चतम स्कोर 117 रन है। ये सभी टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 60 छक्के और 74 चौके लगा चुके हैं।