{"_id":"59db21414f1c1bf3538b6855","slug":"this-is-ashwin-statements-on-their-returning-to-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया से बाहर चल रहे अश्विन ने अपनी वापसी पर दिया 'बड़ा' बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया से बाहर चल रहे अश्विन ने अपनी वापसी पर दिया 'बड़ा' बयान
Mon, 09 Oct 2017 12:54 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर आर अश्विन ने एक 'बड़ा' बयान दिया है। कभी जीत की अहम कड़ी रहे अश्विन को श्रीलंका के वन डे दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वन डे टीम में नहीं चुना गया। उन्हें टी-20 में भी जगह नहीं मिली है। वह काउंटी में खेलने के बाद इन दिनों रणजी सेशन में तमिलनाडु की ओर से खेल रहे हैं।
अश्विन को उम्मीद, टीम में जल्द वापसी करेंगे
2 of 5
आर अश्विन
अश्विन ने कहा है कि वह जल्द ही वन डे और टी-20 में वापसी करेंगे। उनको हाल ही में टीम से बाहर रखे जाने के चयनकर्ताओं के फैसले पर अश्विन ने किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई है। अंग्रेजी मीडिया को दिए साक्षात्कार में अश्विन ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं जल्द ही वन डे और टी-20 टीम में वापसी करूंगा। मैंने ज्यादा गलतियां नहीं की है। मैं अपनी लय को दोबारा हासिल करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने हालांकि कहा कि लय पाने में उन्हें अब काफी कठिन मेहनत करनी होगी।
इंग्लैंड दौरा कोहली एंड कंपनी का कड़ा इम्तिहान होगा
3 of 5
अश्विन
- फोटो : social media
अगले साल टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी। वहां विराट कोहली एंड कंपनी का कड़ा इम्तिहान होगा। लिहाजा अश्विन को काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका दिया गया है। अश्विन ने वार्सेस्टरशायर के लिए कांउटी में क्रिकेट भी खेली है। चयनकर्ता अश्विन को इंग्लिश कंडीशन का अनुभव दिलाना चाहते हैं। इसलिए उन्हें श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे की टीम में नहीं रखा गया। अश्विन श्रीलंका में तीन टेस्ट मैच खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विन-जडेजा चैंपियंस ट्राफी में नहीं किए अच्छा प्रदर्शन
4 of 5
जडेजा और अश्विन
इसी बीच मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अश्विन को बाहर रखे जाने पर कहा कि श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से वह युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को श्रीलंका में बेहतर प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में रखा। अश्विन इंग्लैंड में चैंपियंस ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट ही उनको मिला। फाइनल में तो अश्विन और रविंद्र जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 ओवर में 137 रन दिए तथा उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन
अश्विन वर्तमान में रणजी सेशन में भाग ले रहे हैं
5 of 5
ashwin
- फोटो : icc
टीम इंडिया 2018 में टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे में जुलाई से सितंबर के बीच 3 टी-20, 3 वन डे और 5 टेस्ट खेलेगी। विराट कोहली को इंग्लैंड में अपने आपको प्रूव करना है। अश्विन वर्तमान में रणजी सेशन में भाग ले रहे हैं। तमिलनाडु की तरफ से खेलते हुए अश्विन ने आंध्र प्रदेश की पहली पारी में 4 विकेट लिए। त्रिपुरा के खिलाफ मैच में भी वह उपलब्ध रहेगा। यह मैच 14 से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।