{"_id":"59d206514f1c1bcd538b56d1","slug":"this-is-5-best-player-for-team-india-against-australia-in-odi-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के रहे हीरो ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के रहे हीरो
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 02 Oct 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
इंडिया टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। नागपुर में सीरीज के पांचवें और अंतिम वन डे में ऑस्ट्रेलिया को आसानी से 7 विकेट से हराते हुए टीम इंडिया ने वन डे में नंबर वन की पोजीशन कायम रखी है। महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर कह रहे हैं कि यह टीम अब तक ऑल टाइम ग्रेट टीम इंडिया बनने की राह पर है। विराट कोहली की करिश्माई लीडरशिप की वजह से टीम इंडिया के पास अब दुनिया में किसी भी धाकड़ टीम को कहीं भी हराने की ताकत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की जीत में यूं तो सभी खिलाड़ियों ने बराबर योगदान दिया है। लेकिन ये पांच खिलाड़ी पूरी सीरीज में लगातार बेहतर प्रदर्शन किए हैं। यहीं पांच खिलाड़ी सीरीज के प्रमुख हीरो रहे।
रोहित ने कमाल की बल्लेबाजी की
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने श्रीलंका के दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जमकर बल्लेबाजी की और पांच मैचों में 59 की औसत से 296 रन बनाए। यह सीरीज में किसी भी बल्लेबाज की ओर से बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। रोहित ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 104 का रहा।
रहाणे ने लगाए लगातार चार अर्धशतक
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
शिखर ध्वन की गैर मौजूदगी में ओपनिंग करने उतरे रहाणे का बल्ला सीरीज के पहले मैच में चेन्नई में नहीं चला बाकी सभी मैचों में रहाणे ने लगातार चार अर्धशतक लगाए। उन्होंने 49 की औसत से पूरी सीरीज में 244 रन बनाए। तीसरे, चौथे और पांचवें वन डे में रोहित शर्मा के साथ रहाणे ने शतकीय साझेदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरफनमौला हार्दिक पांड्या का बेहतर प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty Images
हार्दिक पांड्या ने शानदार हरफनमौला खेल दिखाते हुए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। पहले मैच में चेन्नई में कंगारू गेंदबाजों पर वह जमकर बरसे। सीरीज के पांच मैचों में उन्होंने 221 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक रहा। गेंदबाजी में भी उन्होंने छह विकेट लिए। गेंदबाजी औसत 31 का रहा।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल की फिरकी रही घातक
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : SELF
चेन्रई के पहले मैच में युजवेंद्र चहल ने कंगारू बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को अपनी फिरकी में फंसा कर एक तरह से पूरी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। उन्होंने खतरनाक मैक्सवेल को शुरुआती तीनों मैचों में आउट किया। चहल ने चार मैचों में 28 की औसत से छह विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर 3 विकेट रहा।