पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान के पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिन बाद उनके सामने एक मुसीबत खड़ी हो गई है। इस मुसीबत का नाम है पूर्व पत्नी रेहम खान। दरअसल, रेहम ने अपनी किताब में इमरान को लेकर कई खुलासे किए हैं।
पहले इमरान खान को कहा- नशेड़ी, समलैंगिक, अब पूर्व पत्नी रेहम ने खोले कई राज
बीबीसी की पूर्व पत्रकार रेहम खान ने हाल ही में अपनी किताब में पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आजम इमरान के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। 'द नेशनल' के मुताबिक उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले कुछ महीनों से जो कुछ उनके बारे में लिखा और एक्सपोज किया है, उसे लेकर काफी अफवाहें सुन रही हूं।'
बता दें कि हाल ही में रेहम ने अपनी किताब में दावा किया है कि, इमरान ड्रग्स के आदि रहे हैं और शादीशुदा होते हुए भी लगातार कई महिलाओं के संपर्क में रहते आए हैं। राजनीति में आने के लिए इमरान ने अपनी पब्लिक इमेज जैसी बनाई, सच्चाई उससे बिलकुल उलट है। इमरान की जिंदगी के बारे में उन्होंने कहा कि वो 'सेक्स, ड्रग्स और रॉक एंड रोल' से भरी है।
रेहम ने आगे कहा, 'ये अफवाहें हम दोनों के तलाक से पहले शुरू हो गई थी। इसके चार-पांच दिन के बाद हम दोनों ने तय किया कि इस शादी को खत्म कर दिय जाए तलाक मेरी तरफ से नहीं दिया गया था, पहले इसकी शुरुआत उन्होंने की।'
इसके बाद रेहम इमरान के क्रिकेट करियर के बारे में बात करती हैं, 'भारत और पाकिस्तान क्रिकेट से आसक्त हैं। उनके क्रिकेट करियर ने उन्हें लोगों का दीवाना बना दिया। भारत ने उन्हें एक सेलिब्रिटी बना दिया और पाकिस्तान का पीछा किया। ग्लैमर, उनके बारे में लोगों का उन्माद, उनका प्यारा जीवन... ये सब उनके जीवन से अधिक व्यक्तित्व का हिस्सा है।'