{"_id":"57fbeb464f1c1b3e7128f1a6","slug":"this-bowler-is-going-faster-than-kapil-and-zahir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जहीर और कपिल से ज्यादा तेजी दिखा रहा है यह गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जहीर और कपिल से ज्यादा तेजी दिखा रहा है यह गेंदबाज
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Oct 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही कपिल देव और जहीर खान जैसे गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में कई बार अपनी गेंदबाजी की तेजी से विरोधी टीमों के दांत खट्टे कर दिए हों। लेकिन अब एक भारतीय गेंदबाज भारत के दिग्गज गेंदबाजों के रिकॉर्ड्स को उसी तेजी से धत्ता दिखा रहा है। अश्विन ने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए। यह 39 वें टेस्ट मैच में 20 मौका है जब अश्विन ने टेस्ट मैच की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इसका मतलब अश्विन हर चौथी टेस्ट पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करते हैं।
जहीर और कपिल से ज्यादा तेजी दिखा रहा है यह गेंदबाज
डेमो पिक
पांच विकेट लेने के मामले में वह बहुत तेजी दिखा रहे हैं। भारत की ओर से टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट अनिल कुंबले ने हासिल किए हैं। कुंबले ने 35 बार यह उपलब्धि हासिल की लेकिन इसके लिए उन्होंने 132 टेस्ट खेले। वहीं हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट में 25 बार 5 से ज्यादा विकेट हासिल किए। हरियाणा हरिकेन कपिल देव ने 131 टेस्ट खेलकर 23 बार एक पारी में 5 से ज्यादा विकेट हासिल किए। भारत के सर्वकालिक स्पिनरों में शुमार भागवत चंद्रशेखर 16 बार और बिशन सिंह बेदी 14 बार एक पारी में 5 से ज्यादा विकेट हासिल किए इसके लिए उन्होंने क्रमशः 58 और 67 टेस्ट खेले।
जहीर और कपिल से ज्यादा तेजी दिखा रहा है यह गेंदबाज
आर अश्विन
- फोटो : PTI
आज अश्विन जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं और जिस तेजी से विकेट हासिल कर रहे हैं, वह बहुत जल्दी यानी 50 टेस्ट मैच खेलने तक कपिल देव और हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ देंगे। अनिल कुंबले की बराबरी करने में भले ही उन्हें थोड़ा वक्त लगे। इस घरेलू सीजन में टीम इंडिया को घर में 10 और टेस्ट मैच खेलने हैं। यदि अश्विन के वर्तमान औसत के हिसाब से देखें तो वह अगले 10 टेस्ट मैचों में पांच बार पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहीर और कपिल से ज्यादा तेजी दिखा रहा है यह गेंदबाज
आर अश्विन
- फोटो : PTI
अश्विन ने इंदौर में 27.2 ओवर में 81 रन देकर छह विकेट हासिल किए। अश्विन ने अकेले ही कीवी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। अश्विन अब तक खेले 39 टेस्ट मैच में 213 विकेट हासिल किए हैं। कानपुर टेस्ट में अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे थे। अश्विन हर टेस्ट में एक नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। वह जिस राह पर चल पड़े हैं करियर के खत्म होते तक उन्हें दुनिया के सर्वकालिक महानतम गेंदबाजों में शुमार किया जाएगा। यह बात कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज भी कह चुके हैं।