{"_id":"635277a0688ccc07615d4bc3","slug":"these-indian-origin-players-are-playing-t20-world-cup-for-different-countries-know-about-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप में दो 'टीम इंडिया', अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे ये भारतीय खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप में दो 'टीम इंडिया', अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे ये भारतीय खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:12 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज और न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी भी भारतीय मूल के हैं। यहां हम भारतीय मूल के ऐसे 11 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो दूसरे देशों के लिए टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 12
कार्तिक मयप्पन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी20 विश्व कप 2022 में भारत के कई खिलाड़ी दूसरे देशों के लिए खेल रहे हैं। सबसे ज्यादा खिलाड़ी जिम्बाब्वे की टीम के लिए खेल रहे हैं। भारतीय मूल के सात खिलाड़ी यूएई की टीम के लिए टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज और न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी भी भारतीय मूल के हैं। यहां हम भारतीय मूल के ऐसे 11 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो दूसरे देशों के लिए टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं।
चुंदंगापोयिल रिजवान
2 of 12
चुंदंगापोयिल रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई की टीम के कप्तान चुंदंगापोयिल रिजवान भी भारत के रहने वाले हैं। उनका जन्म साल 1988 में केरल के टेलिचेरी में हुआ था। 34 साल के रिजवान शानदार मध्यक्रम बल्लेबाज होने के साथ ही लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने गेंद के साथ कोई कमाल नहीं किया है। वह 29 वनडे मैचों में एक शतक की मदद से 736 रन बना चुके हैं। वहीं, 15 टी20 मैचों में उनके बल्ले से 263 रन निकले हैं।
वृत्य अरविंद
3 of 12
वृत्य अरविंद
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई की टीम के उपकप्तान वृत्य अरविंद भी भारतीय मूल के हैं। उनका जन्म साल 2002 में चेन्नई में हुआ था। इसके बाद वह यूएई चले गए। 20 साल के वृत्य अरविंद शानदार विकेटकीपर होने के साथ ही बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। अपने छोटे से करियर में उन्होंने यूएई के लिए वनडे में दो शतक लगाए हैं। उनका औसत 34.83 का है और उनके बल्ले से कुल 836 रन निकले हैं। टी20 में उन्होंने 21 पारियों में 536 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन लाकड़ा
4 of 12
आर्यन लाकड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई के स्पिन गेंदबाज आर्यन लाकड़ा भी भारतीय मूल के हैं। उनका जन्म 2001 में हरियाणा के सोनीपत में हुआ था। इसके बाद वह यूएई पहुंच गए और वहां की क्रिकेट टीम में जगह भी बनाई। 20 साल के आर्यन बेहतरीन स्पिन गेंदबाज होने के साथ ही। उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। वह बाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। दो वनडे मैचों में उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया है, लेकिन पांच टी20 मैचों में उनके नाम दो विकेट हैं। हालांकि, उनका इकोनॉमी रेट बेहतरीन रहा है। वनडे में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
बासिल हमीद
5 of 12
बासिल हमीद
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई के मध्यक्रम बल्लेबाज बासिल हमीद भी भारतीय मूल के हैं। साल 1992 में केरल के कोड़िकोड जिले के पनियाकरा में उनका जन्म हुआ था। इसके बाद वह यूएई चले गए। यहां उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई। वह शानदार मध्यक्रम बल्लेबाज होने के साथ ही दाहिए हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। हमीद वनडे में 528 और टी20 क्रिकेट में 285 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 30 और टी20 में 15 विकेट लिए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।